Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजली कर्मचारियों का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन:गाजीपुर में धरना, इलेक्ट्रिसिटी बिल 2025 वापस लेने की मांग

    5 hours ago

    1

    0

    प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी संशोधन बिल 2025 के विरोध में मंगलवार को उत्तर प्रदेश सहित देशभर में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों ने राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया। गाजीपुर में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले लाल दरवाजा पावर हाउस स्थित सर्किल ऑफिस परिसर में कर्मचारियों ने धरना दिया। यह प्रदर्शन नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लॉईज एंड इंजीनियर्स (NCCOEEE) के आह्वान पर किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिल को किसान, उपभोक्ता और कर्मचारी विरोधी बताया। उन्होंने सरकार से इस बिल को तुरंत वापस लेने की मांग की। धरने में वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित बिल का मुख्य उद्देश्य बिजली वितरण क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निजीकरण को बढ़ावा देना है, जिससे सार्वजनिक बिजली व्यवस्था कमजोर होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल में क्रॉस-सब्सिडी को पांच वर्षों में खत्म करने का प्रावधान है, जिससे किसानों को मिलने वाली रियायती बिजली महंगी हो जाएगी। इसका बोझ घरेलू उपभोक्ताओं पर भी पड़ेगा। कर्मचारियों ने आशंका व्यक्त की कि निजी कंपनियां केवल अधिक भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को चुनेंगी, जबकि घाटे वाले ग्रामीण और गरीब उपभोक्ता सरकारी कंपनियों के पास ही रह जाएंगे। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि इस बिल से बिजली कर्मचारियों की नौकरी और सेवा शर्तों पर खतरा पैदा होगा, साथ ही सार्वजनिक वितरण कंपनियां आर्थिक रूप से कमजोर हो जाएंगी। पदाधिकारियों ने बताया कि यह विधेयक राज्यों के अधिकारों को भी प्रभावित करता है। कर्मचारियों ने सभी सांसदों से संसद में इस बिल का विरोध करने की अपील की। धरने में इंजीनियर रामसनेही, पीके तिवारी, धीरैश गुप्ता, सत्यम त्रिपाठी, तपस प्रसाद, शहेंद्र कुमार, प्रिंस कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने की और संचालन अजय विश्वकर्मा ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में IGRS रैंकिंग में प्रयागराज पुलिस बनी नंबर-1:कमिश्नर जोगेंद्र कुमार और एडिशनल कमिश्नर अजय पाल शर्मा की टीम का कमाल
    Next Article
    बेटे की शादी में पैरोल पर आए कैदी की मौत:औरैया में अजीवन कारावास की सजा काट रहा था पिता, 2018 में की थी हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment