Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी की शादी से पहले BLO ने जान दी:फतेहपुर में लिखा- छुट़्टी नहीं दे रहे, मरने के बाद SIR से मुक्ति मिलेगी

    6 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में BLO ड्यूटी पर तैनात शिक्षा मित्र ने स्कूल के अंदर फंदे पर लटक कर जान दे दी। सुसाइड नोट में लिखा- मैं काम से तंग आ चुका हूं। बेटी की शादी 8 मार्च को है। मुझे छुट्टी नहीं मिल रही है। इसलिए मैं सुसाइड कर रहा हूं। मरने के बाद मैं SIR से मुक्ति पा जाऊंगा। घटना की सूचना मिलते ही परिजन प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। फंदे से उतारकर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों और परिजनों ने बिंदकी सीएचसी पर हंगामा किया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस विभाग के अधिकारियों के समझाने पर माने। इसके बाद शव को गांव लेकर चले गए। मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र का है। पहले पढ़िए BLO का सुसाइड नोट... मैं अखिलेश कुमार BLO के काम से परेशान हो गया हूं। इस काम के लिए मैंने अधिकारी एसडीएम और ईओ साहब के चक्कर काटे। मेरी बेटी की शादी है। मैंने कहा कि किसी और की ड्यूटी लगा दी जाए, लेकिन कोई भी अधिकारी और कर्मचारी सुनने को तैयार ही नहीं हुआ। 8 मार्च को कार्यक्रम है। इतना काम होने के बावजूद मैं बीएलओ का काम लगातार कर रहा हूं। मेरे घर के काम अधूरे रह गए। मैं अकेला व्यक्ति कितना काम कर सकता हूं। इससे परेशान होकर मैं अपनी जान देने को मजबूर हो गया हूं। मेरे और मेरे परिवार की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है। मेरे मरने के बाद मैं एसआईआर से मुक्ति पा जाऊंगा। अब विस्तार से पढ़िए मामला… अलियाबाद गांव में अखिलेश सविता (50) अपनी पत्नी मंजू देवी, बेटी दिव्यांशी (20) और बेटे दिव्यांश के साथ रहते थे। अखिलेश गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र के पद पर तैनात थे। SIR में वह BLO के काम पर तैनात थे। उनकी बेटी दिव्यांशी की शादी 8 मार्च को होनी थी। इसके लिए वह छुट्टी मांग रहे थे। आरोप है कि उन्हें छुट्टी नहीं मिल रही थी। इससे परेशान होकर उन्होंने शाम 4 बजे प्राथमिक विद्यालय के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 5 बजे के करीब प्यून ने फंदे से लटकी उनकी लाश देखी। उसन शोर मचा दिया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने सीएचसी के बाहर हंगामा किया मौके पर पहुंचे परिजनों अखिलेश के जिंदा होने की आशंका में उन्हें बिंदकी सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गांव वालों और परिजनों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। घटना की सूचना पर बिंदकी डीएसपी गौरव शर्मा कोतवाली पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया। हालांकि, इससे पहले ही परिजन जबरन शव को अस्पताल से उठाकर एक कार में लादकर गांव ले गए। इस दौरान मौके पर करीब आधे घंटे तक हंगामा चला। अधिकारियों ने करीब 4 घंटे तक परिजनों को समझाया। इसके बाद जाकर परिजन माने। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ADM अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि जो सुसाइड नोट मिला है। उसकी जांच होगी और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अखिलेश के भाई भूपेश कुमार ने कहा- मेरा भाई अपनी बेटी की शादी के लिए कई हफ्तों से छुट्टी के लिए परेशान था। मैं खुद छुट्टी के लिए गया, लेकिन छुट्टी नहीं मिलने से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें केशव मौर्य को ब्रिटेन ने वीजा नहीं दिया, डिप्टी CM जर्मनी से लखनऊ लौट रहे; योगी ने 2.5 लाख करोड़ के निवेश जुटाए यूपी के डिप्टी सीएम यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) का दौरा रद्द कर लखनऊ लौट रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ब्रिटेन ने वीजा नहीं दिया है। इसलिए डिप्टी CM ने ब्रिटेन का दौरा कैंसिल कर दिया है। वीजा के लिए भारत सरकार की तरफ से NOC दी गई थी। फिलहाल, ब्रिटेन ने वीजा क्यों नहीं दिया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिला कारागार पहुंचा प्रदीप गहन निगरानी में, BP 180 पार:मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण चिकित्सक कर रहे देखरेख, काउंसलिंग कराई गई शुरु
    Next Article
    रामलला के आंगन में गूंजने लगी फागुन की बधाईयां:रामलला व राजाराम को गुलाल लगा पुजारियों आपस में होली खेली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment