Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी का शव ससुराल से 70km दूर मिला:लखनऊ में 5 महीने पहले मैट्रिमोनियल साइट से की थी शादी, बहन ने थाने में सुसाइड की कोशिश की

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शादी के 5 महीने बाद लापता महिला का शव उसकी ससुराल से 70 किलोमीटर दूर नहर में मिला। मायकेवालों ने आरोप लगाया था कि बेटी 11 जुलाई को वॉट्सएप पर वॉयस मैसेज भेजकर कहा था कि मुझे सुबह 7 बजे तक यहां से ले जाओ। अगली सुबह जब पहुंचे तो बेटी की ससुराल में ताला बंद था और बेटी सहित सभी ससुरालियों का फोन नंबर स्विच ऑफ हो गया था। तब से शिकायत लेकर इटौंजा थाने में मायकेवाले बैठ गए। उधर, 13 जुलाई को नगराम इलाके से गुजरने वाली इंदिरा नहर के सलेमपुर अचाका रेगुलेटर में एक महिला का शव मिला। उस शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। इटौंजा थाने में बैठे मायकेवालों ने 16 जुलाई को जब हंगामा शुरू किया तब पुलिस ने पिता को पीएम हाउस भेजा। वहां रखे शव की शिनाख्त पिता ने अपने बेटी के शव के रूप में की। जैसे ही जानकारी हुई कि बेटी की डेडबॉडी मिली है, थाने में मौजूद मां की हालत बिगड़ने लगी। मृतका की छोटी बहन ने खुद पर डीजल डाल लिया। उसने आरोप दोहराया कि ससुरालवालोंने दीदी को मार डाला। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मृतका हिमांशी कश्यप थी। सीतापुर के पवन कश्यप ने अपनी बेटी की शादी मैट्रिमोनियल साइट के जरिये इटौंजा के प्रदीप गौड़ के साथ 5 महीने पहले की थी। पहले देखिए 3 तस्वीरें… 2 दिन पहले शव मिला, पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी गुरवार दोपहर करीब 3 बजे मृतका के परिजनों ने इटौंजा थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने पुलिस के ऊपर शव को छिपाने का आरोप लगाया। इसके बाद मृतका की बहन कीर्ति कश्यप ने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। मृतका के भाई शिवराज कश्यप ने बताया कि उनके परिवार को इटौंजा पुलिस ने गुमराह करके रखा। दो दिन पहले शव बरामद हो चुका था। हम सभी लोग 5 दिनों से थाने पर बैठे हैं, लेकिन पुलिस ने एक शव बरामद होने की कोई जानकारी नहीं दी। उसके बाद हम लोगों ने थाने के बाहर जब धरना-प्रदर्शन किया, तब जाकर पुलिस ने हमारे पिता पवन कुमार कश्यप को पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा। वहां पर बहन के शव की शिनाख्त हुई। 12 जुलाई से लापता थी नवविवाहिता तुर्की मोहल्ले के रहने वाले प्रदीप गौड़ की 13 फरवरी को मछली मंडी, कोतवाली नगर, सीतापुर निवासी हिमांशी (26) से शादी हुई थी। 12 जुलाई की रात करीब 12 बजे हिमांशी ने अपनी छोटी बहन के मोबाइल पर वॉट्सएप पर वॉयस मैसेज भेजा कि मुझको सुबह 7 बजे तक मम्मी-पापा ले जाएं। इससे पहले 11 जुलाई को हिमांशी ने पत्नी को ससुरालजनों द्वारा मारपीट आदि उत्पीड़न की बात बताई थी। 12 जुलाई को जब उसके मायके वाले हिमांशी को लेने उसके घर तुर्की पहुंचे तो घर पर ताला लगा मिला। सभी ससुरालजनों के मोबाइल नंबर मिलाने पर बंद आ रहे थे। बेटी का मोबाइल भी बंद था। परिजनों ने घटना की पुलिस को शिकायत दी थी। डीसीपी नॉर्थ गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया- प्राथमिक जांच में शव हिमांशी का ही पाया गया है। परिवार ने भी शव की शिनाख्त की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिता ने बताया था- मैट्रिमोनियल वेबसाइट से देखा था लड़का हिमांशी के पिता पवन सीतापुर जिला अस्पताल के पास चाय-समोसे की दुकान चलाते हैं। वह 13 जुलाई को हमें इटौंजा थाने में मिले थे। उन्होंने दैनिक भास्कर को बताया था कि चार बच्चों में हिमांशी दूसरे नंबर पर थी। बेटी का रिश्ता मैट्रिमोनिलय वेबसाइट के जरिए तय किया था। शादी में हैसियत से ज्यादा खर्च किया था, लेकिन दहेजलोभियों का पेट नहीं भरा। शादी के 15 दिन बाद से ही प्रताड़ना शुरू कर दी गई थी। इससे पहले भी एक बार थाने में सुलह-समझौता हो चुका था। तब उन लोगों ने अपनी गलती मानते हुए हिमांशी को अच्छे से रखने की बात कही थी। लेकिन अब बेटी को मार ही दिया। घर में लगे सीसीटीवी में शोर-शराबा सुनाई दे रहा है। दामाद का बड़ा भाई संदीप गौड़ बेटी के कमरे की तरफ खुर्पी लेकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद कैमरा बंद हो जाता है। इतनी बात कहने के बाद पिता की आंखें नम हो गईं। वह और कुछ नहीं बोल पाए। ----------------- पढ़िए संबंधित खबर… 'ससुरालियों ने हत्याकर शव कार से ले जाकर ठिकाने लगाया':मां बोली- लखनऊ में बेटी के घर ताला बंद, नहीं मिली लाश इटौंजा थाना क्षेत्र के तुर्की में शादी के 5 महीने बाद नवविवाहिता संदिग्ध हालात में लापता हो गई है। गायब होने से पहले 11 जुलाई की देर रात उसने मायकेवालों को वॉट्सएप पर वॉयस मैसेज भेजकर ससुराल से ले जाने को कहा था। उसके माता-पिता 12 जुलाई की सुबह जब उसके ससुराल पहुंचे तो घर में ताला लटक रहा था। सभी के मोबाइल स्विच ऑफ थे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से छेड़छाड़-आत्महत्या के लिए उकसाने का दोषी करार:आरोपी को 3 साल की सजा, 4 हजार रुपए जुर्माना, चित्रकूट की विशेष पॉक्सो अदालत का फैसला
    Next Article
    महोबा में किसान परिवार के खाते से 79 हजार उड़े:व्हाट्सएप मैसेज के बाद हैक हुआ मोबाइल, 1 रुपए काटकर की शुरुआत, तीन दिन में 19 ट्रांजैक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment