Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में किसान परिवार के खाते से 79 हजार उड़े:व्हाट्सएप मैसेज के बाद हैक हुआ मोबाइल, 1 रुपए काटकर की शुरुआत, तीन दिन में 19 ट्रांजैक्शन

    2 hours ago

    1

    0

    महोबा शहर के नारूपुरा मोहल्ले में एक किसान परिवार साइबर ठगी का शिकार हो गया। साइबर अपराधियों ने मोबाइल हैक कर तीन दिनों के भीतर 19 ट्रांजैक्शन के जरिए बैंक खाते से 79 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित परिवार ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित प्रभा सेन के बैंक खाते से यह रकम निकाली गई। परिवार के मुताबिक, यह पैसा उनके पति परमलाल ने खेती-किसानी से मेहनत कर जमा किया था, ताकि जरूरत के समय काम आ सके। साइबर ठगी के बाद परिवार सदमे में है। एक रुपये के ट्रांजैक्शन से शुरू हुआ खेल परिवार के अनुसार, ठगी की शुरुआत 4 जुलाई को हुई, जब प्रभा सेन के खाते से परीक्षण के तौर पर केवल एक रुपये का ट्रांजैक्शन किया गया। छोटी राशि कटने पर परिवार ने इसे सामान्य बैंकिंग प्रक्रिया समझकर नजरअंदाज कर दिया। बाद में यही उनकी सबसे बड़ी चूक साबित हुई। व्हाट्सएप पर आया मैसेज, फिर हैक हो गया मोबाइल प्रभा सेन के बैंक खाते से उनके बेटे हर्षवर्धन का मोबाइल नंबर लिंक था। हर्षवर्धन, जो डेकोरेशन का काम करते हैं, के व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से संदेश आया। उन्होंने कारण पूछा तो सामने वाले ने गलती से मैसेज भेजने की बात कहकर बातचीत खत्म कर दी। आरोप है कि इसी चैट के जरिए साइबर ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर लिया। मोबाइल बंद होते ही बदला यूपीआई पिन हर्षवर्धन ने बताया कि 6 जुलाई को अचानक उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और अगले दिन शाम तक चालू नहीं हुआ। इसी दौरान साइबर अपराधियों ने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए नया यूपीआई पिन जनरेट कर लिया। इसके बाद 6 और 7 जुलाई के बीच 19 ट्रांजैक्शन कर खाते से कुल 79 हजार रुपये निकाल लिए। इनमें 10 हजार और 9,998 रुपये जैसी बड़ी रकम के कई लेनदेन भी शामिल थे। स्टेटमेंट देखकर उड़े होश मोबाइल दोबारा चालू होने पर लगातार ओटीपी और पैसे कटने के संदेश मिले। इसके बाद परिवार बैंक पहुंचा और खाते का स्टेटमेंट निकलवाया। जांच में पता चला कि 19 किश्तों में कुल 79 हजार रुपये खाते से निकाले जा चुके हैं। साइबर थाने में शिकायत, जांच शुरू पीड़ित परिवार ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। हर्षवर्धन ने बताया कि उनकी मां प्रभा सेन के खाते से 79 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और साइबर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटी का शव ससुराल से 70km दूर मिला:लखनऊ में 5 महीने पहले मैट्रिमोनियल साइट से की थी शादी, बहन ने थाने में सुसाइड की कोशिश की
    Next Article
    लखनऊ में सुबह से बादल छाए:दिन में बारिश के आसार, 22 जुलाई तक लगातार होगी बरसात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment