Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी की विदाई को लेकर दामाद की पिटाई, VIDEO:हरदोई में परिजनों समेत बेरहमी से पीटा, गाड़ी भी तोड़ी

    6 hours ago

    1

    0

    हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के बहरैया गांव में होली मिलने ससुराल पहुंचे एक युवक और उसके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का 41 सेकंड का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, अरवल थाना क्षेत्र के फदुल्लापुर गांव निवासी अतुल कुमार पुत्र राजेंद्र कुशवाहा 5 मार्च 2026 को सुबह करीब 10:15 बजे अपने भाई और माता-पिता के साथ होली मिलने अपनी ससुराल बहरैया गांव पहुंचे थे। पीड़ित अतुल के मुताबिक, ससुराल पहुंचने के बाद उनकी रिश्तेदार मायावती ने उन्हें घर में बैठा लिया और अन्य परिजनों को बुलाने की बात कही। कुछ समय बाद उनके पिता राजेंद्र, माता केतुकी, भाई श्याम बाबू व विवेक तथा भतीजे प्रशांत और मनोज भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि दोपहर करीब 3:30 बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया और पत्नी प्रीति की विदाई को लेकर विवाद शुरू हो गया। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने अपनी पत्नी की विदाई की बात कही, जिस पर ससुराल पक्ष नाराज हो गया और सभी ने मिलकर उनके साथ और उनके परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उनकी गाड़ी भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में युवक ने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाया:प्रेम प्रसंग में धमकी मिलने के पर लगाई फांसी
    Next Article
    इंग्लैंड को मिली सेमीफाइनल में हार, लेकिन जैकब बेथेल ने रच दिया इतिहास, शतक लगाकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment