Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी ने फौजी से शादी की, पिता ने मार डाला:आगरा में चुनरी से गला घोंटा, पत्नी-बेटे को भगाया; खुद लाश के पास बैठा रहा

    19 hours ago

    1

    0

    आगरा में ऑनर किलिंग हुई। पिता ने 22 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। वजह थी- बेटी ने फौजी से कोर्ट मैरिज कर ली थी। रविवार रात 12 बजे पिता ने पत्नी और बेटे के सामने बेटी को मारा-पीटा, फिर चुनरी से गला घोंट दिया। वारदात के बाद पत्नी और बेटे को भगा दिया और खुद लाश के पास बैठा रहा। इधर, चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई। पुलिस घर के अंदर गई तो बेटी का शव फर्श पर पड़ा था। आरोपी पिता से वारदात की वजह पूछी तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। कहा- 4 महीने पहले बेटी ने परिवार की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज कर ली थी, इसलिए उसकी हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला जिला मुख्यालय से 80 किमी दूर जैतपुर थाना क्षेत्र का है। जिसकी हत्या हुई, उसका नाम अंकिता शर्मा (24) है। किराए के मकान में रहता है परिवार जैतपुर कस्बे में विमल शर्मा पिछले 15 साल से किराए के मकान में रह रहे थे। वह मूलरूप से फिरोजबाद का रहने वाला है। विमल एक दुकान पर नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी सीता, बेटा अंकुश और बेटी अंकिता थी। अंकिता ने BA तक पढ़ाई की थी। ़ 2-3 साल पहले अंकिता का अमित पचौरी से अफेयर था। अमित नहटोली गांव का रहने वाला है और ITBP में तैनात है। दोनों के घर के बीच की दूरी 6 किमी है। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार इसके लिए तैयार नहीं था। परिवार के खिलाफ जाकर अंकिता ने 4 महीने पहले अमित से कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद अमित ड्यूटी पर लौट गया, जबकि अंकिता अपने माता-पिता के साथ ही रहने लगी। परिवार के लोग उसकी इस शादी से नाराज थे। चीखें सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो दरवाजा नहीं खोला पड़ोसी अनुज ने बताया- रात 12:30 बजे विमल शर्मा के घर से चीखने की आवाजें आ रही थीं। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जुट गए। हम लोगों ने दरवाजा पीटना शुरू किया, लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। घर की लाइट की बंद कर लीं। फिर कुछ लोग छत से भागते हुए दिखाई दिए। इसके बाद मैंने तुरंत 112 नंबर पर डायल कर सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंचती, तब तक हम लोग दरवाजा खटखटाते रहे। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया। घर के अंदर विमल शर्मा मिला। उससे पुलिस ने चिल्लाने की आवाज के बारे में पूछा तो वह सकपका गया। डरते हुए पुलिस और मोहल्ले वालों को ऊपर वाले कमरे में ले गया, जहां अंकिता शर्मा अचेत अवस्था में पड़ी मिली। उसके गले में चुनरी कसी हुई थी। मुंह से खून निकल रहा था। विमल शर्मा से पूछा गया तो उसने बताया कि मेरी बेटी ने मेरी मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज कर ली। इसके चलते मैंने उसका गला घोंट दिया। पुलिस लड़की को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को आशंका मां भी हो सकती है शामिल आरोपी विमल शर्मा ने कहा कि मुझे बेटी की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है। उसने मेरी नाक कटवा दी थी। कई बार उसे समझाया। लेकिन, वह मान नहीं रही थी। पानी सिर से ऊपर हो गया था। इसलिए उसे मार डाला। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल को देखकर ऐसा लग रहा था कि एक से ज्यादा लोगों ने मिलकर हत्या की है। आशंका है कि अंकिता की मां भी हत्याकांड में शामिल हो सकती है। हालांकि, आरोपी पिता ने अकेले ही वारदात को अंजाम देने की बात कही है। डीसीपी ईस्ट अभिषेक अग्रवाल ने बताया- शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आगे की कार्रवाई, जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी। ------------------------ ये खबर भी पढ़ेंः- फिरोजाबाद में पति ने जिंदा पत्नी का पिंडदान किया, VIDEO:वाट्सएप पर ‘स्वर्गीय’ लिखकर स्टेटस लगाया; महिला थाने पहुंची फिरोजाबाद में एक व्यक्ति ने अपनी जिंदा पत्नी का पिंडदान कर दिया। उसका वीडियो वॉट्सएप स्टेटस पर भी लगाया। वीडियो में वह यमुना किनारे पिंडदान करने के बाद घाट पर नहाते दिखाई दे रहा है। उसने पत्नी की तस्वीर के साथ 'स्वर्गीय' भी लिखवाया था। जब महिला ने अपना पिंडदान वाला वीडियो देखा तो वह दंग रह गई। रविवार दोपहर करीब 2 बजे वह थाना लाइनपार पहुंची। पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दी। पूरी खबर पढ़ें….
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- मदरसे आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री
    Next Article
    ‘आप में से कितने Gen-Z हैं?’:लखनऊ में अवनीश अवस्थी का युवाओं से सवाल, 30 कंपनियों का रोजगार मेला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment