Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- मदरसे आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तस्लीमा नसरीन के मदरसों संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- मदरसा बांग्लादेश का हो, पाकिस्तान का हो या भारत का हो, वास्तव में अगर देखा जाए तो मदरसा अघोषित तौर पर आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है। दरअसल 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं तस्लीमा नसरीन ने हाल ही में कहा था कि मदरसों को खत्म कर देना चाहिए, क्योंकि वे 'जिहादी फैक्ट्रियां' हैं। इन्हें सेक्युलर स्कूलों में बदल देना चाहिए। फतेहपुर में 50 हजार की रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार, प्रधान की शिकायत कर रंगे हाथों पकड़ा फतेहपुर में एंटी करप्शन टीम ने एक कंप्यूटर ऑपरेटर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने ग्राम प्रधान से नाली और सड़क निर्माण कार्यों की धनराशि के भुगतान के एवज में रिश्वत मांगी थी। प्रधान ने 31 जुलाई को इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी। शिकायत के आधार पर 3 अगस्त को 13 सदस्यीय टीम ने विकास खंड कार्यालय में जाल बिछाया। योजना के तहत शिकायतकर्ता ने आरोपी को रिश्वत की रकम दी। जैसे ही कंप्यूटर ऑपरेटर ने 50 हजार रुपये लिए, पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। मामला खागा कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… मेरठ में एक प्रतियोगी छात्रा ने किया सुसाइड: यूपी पुलिस में फेल होने से डिप्रेशन में थी, कमरे में मिला शव; पुलिस ने शुरू की जांच मेरठ में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली एक युवती ने सुसाइड कर लिया। युवती किराए पर रुम पर लेकर पढ़ाई कर रही थी। दोपहर करीब 2:30 बजे मकान मालिक ने कमरे में पंखे से युवती का शव लटका मिला।इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, हाल ही में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आया था, जिसमें युवती सफल नहीं हो सकी थी। इसके बाद से वह काफी परेशान चल रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे की जांच की गई और परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई। मामला लालकुर्ती थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर… राज्यपाल बोलीं- जंतर-मंतर पर कुछ छात्रों ने माहौल बिगाड़ा, वो पढ़े-लिखे थे, लेकिन उनमें संस्कार नहीं थे आगरा में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा- वहां पर जो कुछ हुआ, हमने देखा है। कुछ बच्चों की गलत हरकत ने माहौल बिगाड़ा। वह बच्चे पढ़े-लिखे थे, लेकिन उनमें संस्कार नहीं थे। हमें बच्चों में शिक्षा के साथ ही संस्कार भी देने होंगे। राज्यपाल सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 92वां दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कर रही थीं। सुबह 10 बजे शिवाजी मंडपम में हुए समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 64 टॉपर छात्रों को मेडल दिया। पूरी खबर पढ़ें उन्नाव में रिटायर्ड दरोगा ने लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली, कानपुर ले जाते समय मौत उन्नाव में एक रिटायर दरोगा ने लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मार ली। रायफल मुंह में रखा और फायर कर दिया। इससे उनका जबड़ा उड़ गया। गोली चलने की आवाज सुन बेटा कमरे में पहुंचा तो वह लहूलुहान पड़े थे। बेटा उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर गया, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बेटे ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उनकी पत्नी का कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपने बेटे-बहू के साथ रहते थे। उनका कहना है कि मां की मौत के बाद वह ज्यादा शराब पीने लगे थे। इसी वजह से यह कदम उठाया। घटना शहर में रविवार देर रात पीडी नगर की है।पूरी खबर पढ़ें गाजियाबाद में एंबुलेंस की टक्कर से कांवड़ खंडित, कांवड़ियों ने जाम लगाकर हंगामा किया गाजियाबाद के मुरादनगर में सोमवार सुबह करीब 6 बजे एंबुलेंस की टक्कर से कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों ने जमकर हंगामा कर दिया। नाराज कांवड़िए सड़क पर बैठ गए, जिससे दिल्ली-मेरठ रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। कांवड़ियों ने बताया कि वे रात में मुरादनगर के शिविर में रुके थे और सुबह यात्रा दोबारा शुरू की थी। इसी दौरान हादसा हो गया और उनकी कांवड़ खंडित हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पूरी खबर पढ़ें लखनऊ में प्रेम-प्रसंग में पत्नी की हत्या, पति-प्रेमिका गिरफ्तार, गला दबाकर शव गोमती नदी में फेंका लखनऊ पुलिस ने प्रेम-प्रसंग में पत्नी की हत्या के आरोप में पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर महिला का गला दबाकर हत्या की और शव को साड़ी से पत्थर बांधकर गोमती नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने मृतका के लगभग 10 लाख रुपये के जेवर, हत्या में प्रयुक्त कार और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इस मामले में चार अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच अभी जारी है। यह घटना रहीमाबाद थाना क्षेत्र के सहिजना गांव की है, जहां अंजली सिंह की हत्या हुई। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    दांतों से खींची 8 क्विंटल की कार वाली कांवड़:अलीगढ़ के नरेंद्र जाट हरिद्वार तक गए; छत पर भगवान शिव की मूर्ति स्थापित
    Next Article
    बेटी ने फौजी से शादी की, पिता ने मार डाला:आगरा में चुनरी से गला घोंटा, पत्नी-बेटे को भगाया; खुद लाश के पास बैठा रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment