Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी-नातिन के सामने दामाद को पीट-पीटकर मार डाला:लखनऊ में वकील समेत 5 हिरासत में, बेटी की लव मैरिज से नाराज था

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में ससुर ने दामाद को बेटी और 3 साल की मासूम नातिन के सामने पीट-पीटकर मार डाला। बीच-बचाव कर रही बेटी को भी चोटें आईं है। बेटी और दामाद ने चार साल पहले लव मैरिज की थी। घटना मंगलवार देर रात आशियाना इलाके में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। पुलिस ससुराल पक्ष के छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान प्रतापगढ़ के रहने वाले विष्णु यादव (32) के रूप में हुई है। विष्णु जोमेटो में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। वह रात करीब आठ बजे पत्नी और बच्ची को नाना-नानी से मिलवाने के लिए आशियाना ससुराल आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद हो गया था। 2 तस्वीरें देखिए… अब घटनाक्रम विस्तार से… परिवार के खिलाफ जाकर की शादी लखनऊ हाईकोर्ट में वकील तीर्थराज सिंह आशियाना सेक्टर-I स्थित मकान संख्या ए-1061 में पत्नी सरोज और पांच बेटियों राधा, साक्षी, रत्ना, ज्योति और विधि सिंह के साथ रहते थे। चार साल पहले मंझली बेटी साक्षी ने प्रतापगढ़ के रहने वाले विष्ण यादव से परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज कर ली थी। बेटी को नाना-नानी से मिलाने लाया था विष्णु शादी के बाद पत्नी साक्षी और तीन साल की बेटी अर्चिता के साथ प्रतापगढ़ में रहता था। वह साक्षी की जिद पर यहां आता था। मंगलवार को भी पत्नी के कहने पर ही आया था। खाना खाने के बाद रात करीब दस बजे उसका ससुर तीर्थराज से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शोर सुनकर विष्णु की सालियां और अन्य ससुरालीजन दौड़े। इस बीच तीरथ ने चारपाई के पाए से विष्णु के सिर पर प्रहार कर दिया। विष्णु का सिर फट गया और वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ा। पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई पड़ोसियों से घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर मौजूद तीरथ और उनकी बेटियों समेत पांच ससुरालीजनों के फिंगर प्रिंट लिए गए। तीरथ और उनकी चार बेटियों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। विष्णु के परिवारीजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उनके आने पर हत्याकांड से जुड़े अन्य बिंदुओं की जानकारी हो सकेगी। उनकी तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रेम विवाह के कारण नाराज रहते थे तीरथ पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि तीरथ अपनी बेटी साक्षी और विष्णु की लव मैरिज के बाद से दोनों से नाराज रहते थे। वह इसी कारण विष्णु से कम बातचीत करते थे। उनके पड़ोसी ने बताया- तीर्थराज गाड़ी में भाजपा का झंडा लगाकर चलते हैं। दबंग छवि के व्यक्ति हैं। डेढ़ साल पहले दामाद से विवाद होने पर उसे चाकू मारा था। तब भी उनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। …………………………… यह खबर भी पढ़ें कुलदीप यादव की दुल्हन के साथ विंटेज कार से एंट्री:CM योगी और अखिलेश के पैर छुए, रिसेप्शन में गंभीर-धवन और जडेजा भी पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का आज लखनऊ में रिसेप्शन पार्टी चल रही है। कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका के साथ रोल्स-रॉयस विंटेज कार में सवार होकर होटल द सेंट्रम पहुंचे। 1960 मॉडल की यह कार दिल्ली से मंगवाई गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिजबुल्लाह ने फिर दागे रॉकेट... इजरायल ने हवाई हमले से दिया जवाब, इराक-कुर्दिस्तान के बीच हुई डील
    Next Article
    ईरान की कमान हिली... टॉप सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी ढेर, तेहरान ने माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment