Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे पर मां को पीटने और धमकाने का आरोप:मकान बेचने के लिए जबरन अंगूठा लगवाने की शिकायत, बुजुर्ग ने एसपी से मांगी मदद

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत में एक बुजुर्ग विधवा ने बेटे पर मकान बेचने के लिए जबरन अंगूठा लगवाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी और बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुराना कस्बा बागपत निवासी चन्द्रो पालि, स्वर्गीय जयसिंह की पत्नी हैं। उन्होंने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका इसी कस्बे में एक मकान है। आरोप है कि उनके बेटे सतीश ने मकान का आधा हिस्सा पहले ही बेच दिया है। अब वह बाकी आधा हिस्सा भी बेचना चाहता है और इसके लिए मां पर अंगूठा लगाने का दबाव बना रहा है। चन्द्रो पालि का आरोप है कि उन्होंने बेटे से कहा कि जब तक वह जीवित हैं, मकान नहीं बेचेंगी। इसके बाद सतीश उनके साथ अभद्रता करने लगा। आरोप है कि वह फर्जी कागजात बनाकर मकान बेचने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बेटियों को धमकी दी जाती है कि मकान बेचने के लिए अंगूठा लगवा दें, वरना उन्हें घर से बाहर निकाल दिया जाएगा। अंगूठा लगाने से इनकार करने पर बेटे ने उनके साथ मारपीट की और दोबारा विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। शिकायत के मुताबिक, सतीश नगर पालिका में सफाई कर्मचारी है। चन्द्रो पालि ने एसपी से बेटे को बुलाकर हिदायत देने और उन्हें परेशान न करने देने की मांग की है। उन्होंने अपनी जान-माल की सुरक्षा और न्याय की गुहार भी लगाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला ने पुलिसकर्मी पर 40 हजार मांगने का आरोप लगाया:मुकदमे से परिवार के नाम हटाने के लिए रिश्वत मांगने और धमकी देने की शिकायत डीएम से की
    Next Article
    आधे नवंबर के बाद भी धीमी पड़ी सर्दी की रफ्तार:मेरठ में सुबह धुंध और ओस के साथ दिन में महसूस हो रही गर्मी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment