Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला ने पुलिसकर्मी पर 40 हजार मांगने का आरोप लगाया:मुकदमे से परिवार के नाम हटाने के लिए रिश्वत मांगने और धमकी देने की शिकायत डीएम से की

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत में एक महिला ने पुलिसकर्मी पर मुकदमे की जांच के दौरान रिश्वत मांगने और पैसे नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। महिला के मुताबिक, 26 सितंबर 2026 को थाना सिंघावली अहीर इलाके के सराय मोड़ के पास दो पक्षों में मारपीट और विवाद हुआ था। शोर सुनकर वह और उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों के साथ मिलकर दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बावजूद एक पक्ष की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में महिला के परिवार के चार सदस्यों को नामजद किया गया। महिला का आरोप है कि मुकदमे से परिवार के सदस्यों के नाम हटाने के लिए जांच के दौरान 40 हजार रुपये मांगे गए। उनका दावा है कि इसमें से 10 हजार रुपये थाने में दिए गए और बाकी रकम मांगी जाती रही। महिला ने कहा कि पैसे देने में असमर्थता जताने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। महिला ने डीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई करने और परिवार को पुलिस उत्पीड़न से सुरक्षा देने की मांग की। थाना सिंघावली अहीर प्रभारी सूर्य दीप ने कहा कि ऐसा कोई मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि मामला सामने आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में मधुमक्खियों के हमले में दुकानदार समेत 12 घायल:वन विभाग से शिकायत के बाद भी नहीं हटा छत्ता, पास में मौजूद है स्कूल
    Next Article
    बेटे पर मां को पीटने और धमकाने का आरोप:मकान बेचने के लिए जबरन अंगूठा लगवाने की शिकायत, बुजुर्ग ने एसपी से मांगी मदद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment