Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटा पैदा हुआ, दूसरी पत्नी को मार डाला:गला घोंटकर चेहरा कुचला, लाश खेत में फेंकी; मेरठ में 5 बेटियां होने पर दोबारा निकाह किया था

    10 hours ago

    1

    0

    मेरठ में बेटे के लिए शादीशुदा युवक ने दूसरी शादी की। बेटे के जन्म के 18 महीने बाद उसने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए चेहरा ईंट से कुचल दिया। फिर लाश घर से करीब 14 किमी दूर गन्ने के खेत में फेंक दी। 20 अगस्त को महिला की लाश मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। 25 से ज्यादा CCTV के फुटेज खंगालते हुए आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने 21 अगस्त को महिला के पति, सास, पहली पत्नी और देवर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चारों ने हत्या करने की बात कबूल कर ली। रविवार दोपहर करीब 3:15 बजे एसपी देहात अभिजीत सिंह ने पूरी घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बेटे की चाह में महिला की हत्या की गई थी। अभी महिला काएक देवर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। मामला सरधना थाना क्षेत्र का है। बेटे के लिए शादीशुदा शीबा से किया था निकाह एसपी देहात अभिजीत सिंह ने बताया- लाला मोहम्मदपुर में रहने वाला सादिक (38) कार चलाता था। उसकी पत्नी आशिया (35) से 5 बेटियां थीं। सादिक और उसके घरवालों को एक बेटे की चाह थी। उन लोगों का मानना था कि वंश चलाने के लिए बेटे का होना बहुत जरूरी है। बेटा नहीं होने पर सभी उन्हें ताने मारते थे। इसके बाद सादिक ने मन ही मन एक प्लान बनाया। करीब 4 साल पहले उसने भावनपुर क्षेत्र के सियाल गांव की रहने वाले वाली शादीशुदा शीबा (25) से दोस्ती कर ली। शीबा के भी 2 बच्चे नविया (5) और बेटा मोहम्मद साद (7) हैं। सादिक को एक बेटा चाहिए था। बेटे की चाह में उसने शीबा को निकाह करने प्रपोजल दिया। परिवार की रजामंदी के बाद उसने शीबा से निकाह कर लिया। इसके बाद दोनों पचपेड़ा गांव में रहने लगे। करीब 18 महीने पहले शीबा ने एक बेटे को जन्म दिया। पुलिस मुताबिक, शीबा अब सादिक से रुपए, जमीन और घर में अपना हिस्सा मांग रही थी। इसे लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा था। परेशान होकर सादिक ने घरवालों के साथ मिलकर शीबा को मारने का प्लान बनाया। कई दिन से हत्या की कोशिश, कार में घोंटा गला एसपी देहात ने बताया- सादिक और उसके परिवार वाले कई दिनों हत्या के लिए मौका तलाश रहे थे। 19 अगस्त को सादिक शीबा को लेकर पांचली पहुंचा। वहां भी दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इसके बाद सादिक ने अपनी मां, पहली पत्नी और 2 भाइयों को भी वहां बुला लिया। इसके बाद सभी शीबा को कार में बैठाकर शोभापुर बाईपास की ओर ले गए। वहां कार में ही शीबा की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर लाश को नहर में फेंकने की योजना बनाई, लेकिन मौका नहीं मिला। इसके बाद सभी लाश को लेकर सालवा-कुशावली मार्ग पहुंचे। वहां सादिक ने ईंट से शीबा के चेहरे पर हमला कर उसे बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसकी पहचान न हो सके। इसके बाद लाश गन्ने के खेत में फेंक दी। हत्या करने के दौरान शीबा के साथ मौजूद उसके 18 महीने के बेटे को सादिक की मां वसीला ने उससे छीन लिया। पुलिस ने सादिक, वसीला, आशिया और शादाब को गिरफ्तार कर लिया है। अब सादिक के दूसरे भाई आबिद की तलाश में दबिश दे रही है। आबिद ही कार चला रहा था। अब जानिए पुलिस आरोपियों तक कैसे पहुंची… गन्ने के खेत में मिला था शीबा का शव एसपी देहात अभिजीत सिंह ने बताया- 20 अगस्त को कुशावली-सालवा मार्ग के पास गन्ने के खेत में एक महिला का शव मिला था। महिला का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी भेज दिया। 21 अगस्त को भावनपुर थाना क्षेत्र के सियाल गांव का रहने वाला जुनैद सरधना थाने पहुंचा। उसने शव की पहचान अपनी बहन शीबा के रूप में की। इसके बाद जुनैद की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। 25 से ज्यादा CCTV की फुटेज खंगाली जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे 25 से ज्यादा सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। इसी दौरान एक सफेद रंग की बलेनो कार संदिग्ध नजर आई। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया। पता चला कि कंकरखेड़ा क्षेत्र के लाला मोहम्मदपुर के रहने वाले सादिक का भाई आबिद इस कार को चलाता था। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद परिवार से पूछताछ की गई, तो शीबा की हत्या का खुलासा हो गया। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… पति को सीने से प्राइवेट पार्ट तक एक फीट काटा, पत्नी ने आंतें निकालकर बोरी में भरीं; आधा लीवर और किडनी गायब हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। पति यूपी के सीतापुर का रहने वाला था। पत्नी ने धारदार हथियार से पति के सीने से लेकर प्राइवेट पार्ट तक एक फीट से ज्यादा लंबा कट लगाया। आंतें निकालकर प्लास्टिक की बोरी में भरकर रख दीं। पत्नी जब वारदात को अंजाम दे रही थी, तभी मकान मालिक आ गया। उसे देखकर पत्नी छत से कूद गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रक्षाबंधन पर 3 दिन बसों में मुफ्त सफर करेंगी महिलाएं:साथी पुरुष को भी छूट; योगी बोले- प्राइवेट गाड़ी वाले मनमानी न करें
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:3.53 लाख रसोइयों का मुफ्त इलाज होगा; मां से मिलने जा रहा बेटा जिंदा जला; 12 लाख रुपए चूहे खा गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment