Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रक्षाबंधन पर 3 दिन बसों में मुफ्त सफर करेंगी महिलाएं:साथी पुरुष को भी छूट; योगी बोले- प्राइवेट गाड़ी वाले मनमानी न करें

    6 hours ago

    1

    0

    रक्षाबंधन पर यूपी में महिलाओं को योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। महिलाएं 3 दिन रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक मिलेगी। महिला के जा रहे पुरुष को भी यह सुविधा मिलेगी। नगर विकास विभाग की 900 से अधिक बसों में भी यह सुविधा मिलेगी। सीएम योगी ने रविवार को रक्षाबंधन पर परिवहन और यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक में ये निर्देश दिए। सीएम ने कहा- रक्षाबंधन 28 अगस्त को है। त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और घर जाएंगीं। इसे देखते हुए यूपी रोडवेज की बसों में महिलाओं और उनके एक सहयात्री के लिए मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की गई है। अतिरिक्त बसों का भी संचालन किया जाएगा। सीएम ने सभी जिलों में 25 अगस्त तक बस, टैक्सी और ऑटो-टेम्पो यूनियनों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्राइवेट वाहन अपनी मनमानी न करें। यात्रियों से निर्धारित किराया ही लिया जाए। ओवरलोडिंग, अधिक किराया वसूली और यात्रियों से दुर्व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की जाए। दैनिक भास्कर ने 11 दिन पहले ही इसका खुलासा कर दिया था। धार्मिक स्थलों पर खास इंतजाम के आदेश योगी ने निजी बस, टैक्सी और ऑटो को निर्धारित किराया ही लेने के निर्देश दिए हैं। ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग और ज्यादा किराया वसूलने पर कार्रवाई होगी। अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, वाराणसी, प्रयागराज और विंध्याचल समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी। बस स्टेशनों पर CCTV, पेयजल, साफ-सफाई और फर्स्ट एड की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। 26 से 31 अगस्त तक अतिरिक्त बसें चलेंगी परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिए हैं कि रक्षाबंधन पर यात्रियों की सुविधा के लिए 26 से 31 अगस्त तक ज्यादा बसें चलाई जाएं। इस अवधि में परिवहन निगम की सभी बसों का संचालन किया जाएगा। टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन भी कराया जाएगा। सभी बस स्टेशनों पर साफ-सफाई, पीने के लिए साफ पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बस स्टेशनों पर वेटिंग रूम (प्रतीक्षालय) में लाइट-पंखे की व्यवस्था बेहतर करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही 24 घंटे कंट्रोल रूम चालू रहेगा। रक्षाबंधन पर रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी रद्द परिवहन निगम के एमडी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि दिल्ली से मुरादाबाद-बरेली होते हुए गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद जाने के लिए बसें कम होंगी। ऐसे ही दिल्ली से अलीगढ़-कानपुर होते हुए गाजियाबाद, आगरा और इटावा के लिए जारी प्रतिबंध कम होंगे। इतना ही नहीं, अगर पश्चिम क्षेत्रों के लिए प्रारंभिक पॉइंट से 60 प्रतिशत यात्री होंगे, तो अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। परिवार में किसी की मृत्यु या खुद की बीमारी जैसी खास परिस्थितियों को छोड़कर बस संचालन से जुड़े अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, चालकों और परिचालकों को छुट्टी नहीं मिलेगी। इस दौरान तैनात अधिकारी बिना अनुमति के कार्यस्थल से गैरहाजिर नहीं हो सकेंगे। ऐसा करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 1,800 किमी चलाने पर चालक-परिचालक को बोनस मिलेगा इस अवधि में सभी अनुबंधित बसें भी चलेंगी और इनके कर्मचारियों को भी छुट्टी नहीं दी जाएगी। लखनऊ और कानपुर के लिए अतिरिक्त बस सेवाएं चलाई जाएंगी। त्योहार के 6 दिनों में 1,800 किमी बस चलाने वाले चालक-परिचालक को 1,200 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। संविदा चालकों और परिचालकों को 1,800 किमी से ज्यादा बस चलाने पर हर अतिरिक्त किलोमीटर के लिए 55 पैसे मिलेंगे। डिपो और क्षेत्रीय कार्यशाला में इस दौरान रोज ड्यूटी करने वाले तकनीकी कर्मचारियों को 500 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 28 अगस्त को है रक्षाबंधन इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त को है। 12 साल बाद ऐसा शुभ योग बन रहा है कि इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। ऐसे में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर पूरा दिन राखी बांध सकती हैं। 27 अगस्त को पूर्णिमा सुबह 8:31 बजे से शुरू हो जाएगी, जो 28 अगस्त को सुबह 9:18 बजे तक रहेगी। इस दौरान राखी बांधी जा सकती है। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें संजय निषाद बोले- बिना प्याज-लहसुन के बनी मछली शाकाहारी, हम लोगों ने भगवान राम को पार उतारा यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने मछली को शाकाहारी बताया। उन्होंने कहा- बिना लहसुन-प्याज के बनी मछली शाकाहारी है। यूपी सरकार और भारत के संविधान का निशान मछली, तीर और धनुष है। ये ही निषाद समाज का सिंबल है, जिस पर हमें गर्व है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी विधानसभा अध्यक्ष महाना राष्ट्रगान छोड़कर चले गए, VIDEO:अचानक मंच से उतरे, कार में बैठकर रवाना; आयोजक बोले- दूसरी जगह बज रहा था
    Next Article
    बेटा पैदा हुआ, दूसरी पत्नी को मार डाला:गला घोंटकर चेहरा कुचला, लाश खेत में फेंकी; मेरठ में 5 बेटियां होने पर दोबारा निकाह किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment