Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे से मारपीट पर मां ने डीएम से शिकायत की:जालौन में FIR में नाम नहीं, दोबारा मेडिकल जांच कराने की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भेंड निवासी एक महिला ने अपने बेटे के साथ हुई गंभीर मारपीट के मामले में जिलाधिकारी से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों के नाम एफआईआर में दर्ज नहीं किए गए हैं और घायल बेटे का चिकित्सीय परीक्षण भी नहीं कराया गया है। ग्राम भेंड निवासी सुमन ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 11 मार्च 2026 को उनके बेटे रामजी को गांव का टिक्कू कुशवाहा (पुत्र नरेंद्र उर्फ मखोले) गेहूं की फसल में पानी लगाने के बहाने खेत पर ले गया था। आरोप है कि रात में टिक्कू कुशवाहा, संजय कुशवाहा (पुत्र रामबाबू), शिवदत्त उर्फ गपई (पुत्र सरमन बाबा) और तीन अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने रामजी के साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट के दौरान संजय कुशवाहा ने रामजी के सिर पर लोहे की सरिया से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में कोंच थाने में मुकदमा संख्या 0039/2026 धारा 115(2), 351(2), 352 बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(va) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि, पीड़िता का आरोप है कि घटना में शामिल तीन अन्य आरोपियों के नाम एफआईआर में शामिल नहीं किए गए हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि नामजद आरोपी उसे गांव में लगातार धमकी दे रहे हैं। समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समझौता नहीं किया गया तो उन्हें गांव में नहीं रहने दिया जाएगा। सुमन ने बताया कि उनके बेटे की हालत अभी भी गंभीर है। वह ठीक से चलने-फिरने में असमर्थ है और उसे अंदरूनी चोटें आई हैं। जिसके कारण दोबारा चिकित्सीय परीक्षण आवश्यक है। पीड़िता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि एफआईआर में छूटे हुए अज्ञात आरोपियों के नाम शामिल किए जाए। बेटे का पुनः मेडिकल परीक्षण कराया जाए। सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मेयर का निरीक्षण:नवरात्रि के पहले दिन सफाई देखने निकली, लोगों से किया फीडबैक
    Next Article
    आगरा में ‘धुरंधर 2’ को जबरदस्त रिस्पॉन्स:पहले ही दिन सिनेमाघरों में उमड़ी भीड़, लोग बोले- पहली वाली से ज्यादा अच्छी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment