Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में ‘धुरंधर 2’ को जबरदस्त रिस्पॉन्स:पहले ही दिन सिनेमाघरों में उमड़ी भीड़, लोग बोले- पहली वाली से ज्यादा अच्छी

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में रिलीज होते ही धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। फिल्म में दिखाए गए नोटबंदी के कॉन्सेप्ट को लोगों ने खूब सराहा, जिसकी वजह से सिनेमाघरों में पहले ही दिन भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पहले शो से ही हाउसफुल जैसा माहौल रहा, जबकि दूसरे शो के लिए दर्शकों की लंबी लाइनें लग गईं और टिकट बुकिंग काउंटर पर लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। रिकॉर्ड तोड़ कमाई, पेड प्रीव्यू से ही 44 करोड़ पार फिल्म भले ही आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई हो, लेकिन 18 मार्च को इसके पेड प्रीव्यू शो पहले ही शुरू हो गए थे। करीब 12,292 स्पेशल पेड प्रीव्यू शो के जरिए फिल्म ने रिलीज से पहले ही लगभग 44 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था तो तो वही ग्रॉस कलेक्शन लगभग 60 करोड़ के पार पहुंच गया है। इसी के साथ इसने पठान के 57 करोड़ के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। निर्देशन और कहानी ने खींचा ध्यान फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। उन्होंने फिल्म में देश की कई अहम घटनाओं को कहानी के जरिए पेश किया है। खासकर नोटबंदी से जुड़े पहलू को जिस तरह दिखाया गया है, उसने दर्शकों को सोचने पर मजबूर किया है और यही फिल्म की सबसे बड़ी खासियत बनकर सामने आई है। एक्टिंग को भी मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा। आगरा की दर्शक रोशनी ने बताया कि वह पहले पार्ट को देखने के बाद ही इस फिल्म के लिए आई हैं। उनके मुताबिक, पिछली फिल्म में अक्षय खन्ना की एक्टिंग काफी प्रभावशाली थी, जिसकी वजह से वह इस सीक्वल को देखने पहुंचीं। तो वहीं दर्शन रोहित डागर का कहना है कि फिल्म भले ही लंबी थी लेकिन कहीं भी बोरियत महसूस नहीं हुई इसमें सस्पेंस फुल पार्ट जो है वो पूरी मूवी को अच्छा बना रहे हैं। दूसरे शो में ज्यादा भीड़, दर्शकों में उत्साह आगरा के सिनेमाघरों में दूसरे शो के लिए खासा उत्साह देखने को मिला। दर्शकों की लंबी कतारें लगी रहीं और ऑनलाइन टिकट बुकिंग में भी लोगों की भारी दिलचस्पी नजर आई। कुल मिलाकर शहर में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और नोटबंदी वाला एंगल लोगों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटे से मारपीट पर मां ने डीएम से शिकायत की:जालौन में FIR में नाम नहीं, दोबारा मेडिकल जांच कराने की मांग
    Next Article
    कौशांबी में घर के भीतर मिला अधेड़ का शव:पिछले दो दिनों से बेटी के घर गई हुई थी पत्नी, जताई हत्या की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment