Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटियों ने पिता की गर्दन रेतकर हत्या की:मुजफ्फरनगर में बोलीं- शादी को लेकर टोकते थे, रोज-रोज का किस्सा खत्म कर दिया

    10 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में एक बेटी ने अपने पिता की गला रेतकर हत्या कर दी। उसकी 16 साल की छोटी बहन ने भी उसका साथ दिया। दोनों ने रात को चारपाई पर ही सो रहे पिता का दरांती से गला रेत दिया। उनके पेट और कंधे पर भी कई वार किए। सोमवार की सुबह जब मां ने शव देखा तो चीख पड़ीं। महिला की आवाज सुनकर पड़ोसी भी दौड़ते हुए उनके घर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी। भीड़ जुटती देख दोनों बेटियां रोने का नाटक करने लगीं। पुलिस को बेटियों से पूछताछ में शक हुआ। सख्ती से पूछताछ में बड़ी बेटी टूट गई। पिता की हत्या की बात कबूल कर ली। घटना भोपा थाना क्षेत्र के मोरना की है। सबसे पहले 2 तस्वीरें… अब पूरा मामला विस्तार से… मोरना के रहने वाले रामप्रसाद (55) का शव सोमवार सुबह घर के मेन गेट के पास लहूलुहान हालत में चारपाई पर मिला। उनकी गर्दन और शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। पत्नी चंद्रकली ने सुबह करीब 7 बजे पति का शव देखा तो शोर मचाया। इसके बाद गांव के लोगों की भीड़ लग गई। पत्नी चंद्रकली, दो बेटे अमित और सुमित, बेटी कोमल व 16 साल की नाबालिग बेटी रोने बिलखने लगीं। सूचना मिलते ही एसपी देहात आदित्य बंसल, सीओ देवव्रत बाजपेई और थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतक की पत्नी, दोनों बेटों व बेटियों से पूछताछ की। परिवार वालों ने अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाया। बार-बार बयान बदल रही थीं बेटियां एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया- जांच के दौरान मौके पर कई क्लू मिले। डॉग स्क्वायड भी घर में चक्कर लगाता रहा। जिससे शक परिवार वालों पर ही गहराया। परिजनों से एक एक कर पूछताछ की गई। इस दौरान अविवाहित बेटी कोमल (32) और छोटी बेटी (16) बार-बार बयान बदलतीं रहीं। लेकिन सख्ती करने पर गुनाह कबूल कर लिया। बड़ी बेटी कोमल ने बताया - पिता बेटा-बेटी में फर्क करते थे। वह रोज ताने मारते थे। कहते थे थे कि मैं 32 साल की हो गई हूं। न तो मेरी शादी हो रही है न मैं कोई नौकरी करती हूं। छोटी बेटी भी तुम्हें देखकर बिगड़ रही है। तुम लोगों को देखकर गांव समाज में बेइज्जती हो रही है। पिता के रोज-रोज के ताने सुनकर हम लोग परेशान हो चुके थे। रात दो बजे हत्याकांड को अंजाम देकर सो गई मैंने और छोटी बहन ने पिता की हत्या की प्लानिंग की। रात करीब दो बजे पापा बाहर वले गेट के पास गैलरी में सो रहे थे। हम दोनों ने दरांती से उनके गले पर कई वार किए। छोटी बहन ने पिता के पैर पकड़े रही। ताकि वो छुड़ा न सकें। वो जिंदा न बचें इयके लिए कंधे और पेट पर भी दरांती से कई वार किए। पिता की हत्या करने के बाद हम दोनों अपने कमरे में जाकर सो गए। सुबह मां ने शोर मचाया तो हम दोनों बचने के लिए मां के साथ रोने का नाटक करने लगे, ताकि कोई हम पर शक न कर सके। रामप्रसाद के पास 25 बीघा खेती रामप्रसाद के 6 बच्चों में बड़ी दो बेटियों लता और शिल्पी की शादी हो चुकी है। जबकि, दोनों बेटे उनके साथ पुस्तैनी 25 बीघा खेती में हाथ बंटाते थे। पिता की हत्या के बाद बेटों और बुजुर्ग पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया- दोनों आरोपी बेटियों को हिरासत में लिया गया है। एक बेटी नाबालिग है। दोनों ने दो दिन पहले ही पिता की हत्या की योजना बनाई थी। रविवार रात को मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया। ------------------ ये खबर भी पढ़ें यूपी के 22 साल के कैप्टन की हार्टअटैक से मौत:कश्मीर में पोस्टिंग थी, इकलौते बेटे थे; आज पार्थिव शरीर पहुंचेगा कुशीनगर के 22 साल के कैप्टन अमन सिंह की जम्मू-कश्मीर में हार्ट अटैक से मौत हो गई। बारामूला में तबीयत बिगड़ने पर उनके साथी उन्हें कंधों पर उठाकर हेलीपैड तक ले गए। हेलीकॉप्टर से उन्हें श्रीनगर लाया गया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। कैप्टन की एक साल पहले बारामूला में पोस्टिंग हुई थी। वह कुशीनगर की हाटा तहसील के अब्दुल हमीद नगर इलाके के रहने वाले थे। परिवार के इकलौते बेटे थे। कैप्टन का पार्थिव शरीर श्रीनगर से दिल्ली और फिर गोरखपुर एयरपोर्ट लाया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में डबल डेकर बस पलटी, 6 की मौत:45 घायल, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा; यात्री बोले- ड्राइवर ने ढाबे पर शराब पी
    Next Article
    चलती ट्रेन में प्रेग्नेंट महिला पर चाकू से हमला:खून से लथपथ 7 घंटे तक तड़पती रही, चप्पल पहनने को लेकर हुआ था विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment