Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चलती ट्रेन में प्रेग्नेंट महिला पर चाकू से हमला:खून से लथपथ 7 घंटे तक तड़पती रही, चप्पल पहनने को लेकर हुआ था विवाद

    5 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में चलती ट्रेन में एक प्रेग्नेंट महिला पर चाकू से हमला किया गया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में वार किया गया। लात-घूंसे भी बरसाए गए। प्रेग्नेंट महिला की चप्पल किसी महिला ने पहन लिया था। इसका विरोध करने पर महिलाओं ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। खून से लथपथ हाल में करीब 7 घंटे तक वह तड़पते हुए सफर करती रही। प्रयागराज पहुंचने तक हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति दो दिन से बेटे को लेकर भटक रहा, लेकिन FIR नहीं दर्ज की गई। पीड़ित महिला 23 साल की आसमा है जो रानीगंज प्रतापगढ़ की रहने वाली है। अपने पति हमीद के साथ मुंबई से साकेत एक्सप्रेस से प्रयागराज आ रही थी। उसे डफरिन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। 2 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला पति हमीद ने बताया- वह मुंबई में रहकर बस चलाता है। साथ में पत्नी आसमा व दो साल का बेटा रिजवान भी रहते हैं। 21 फरवरी को घर लौटने के लिए हम तीनों साकेत एक्सप्रेस में सवार हुए। हमें ट्रेन से पहले प्रयागराज आना था और इसके बाद यहां से प्रतापगढ़ जाना था। जगह नहीं थी, ऐसे में वह गैलरी में ही बैठ गए। रात आठ बजे के करीब ट्रेन भुसावल-जबलपुर के बीच में थी। इसी दौरान ट्रेन में सवार एक महिला से आसमा का विवाद हो गया। महिला आसमा की चप्पल पहनकर टॉयलेट चली गई और उसे गीला भी कर दिया। इसी के विरोध पर महिला ने गालियां देनी शुरू कर दी। बाल पकड़कर जमीन पर गिराया गालीगलौज के दौरान ही महिला के साथ बैठी एक अन्य महिला ने आसमा का बाल पकड़कर उसे अपनी ओर घसीटकर फर्श पर गिरा दिया। फिर दोनों मिलकर उसे लात-घूंसों से पीटने लगे। उसने विरोध किया तो हमलावर महिलाओं के साथ के दो युवक भी आ गए और उन्होंने भी आसमा को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक महिला ने चाकू निकालकर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे आसमा लहूलुहान हो गई। खून से लथपथ होने के बाद भी हमलावर उसे पीटते रहे। बाद में अन्य यात्रियों के बीचबचाव करने पर उसे छोड़ा, लेकिन रास्ते भर धमकाते रहे। मासूम बेटे को लेकर दो दिन से भटक रहा हमीद ने बताया- प्रयागराज में 22 फरवरी को भोर में तीन बजे करीब ट्रेन पहुंची। उसने घटना की जानकारी फोन से दी थी, जिस पर प्रतापगढ़ से उसके परिजन भी जंक्शन पर आ गए थे। यहां पहुंचने के बाद आसमा को डफरिन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां नाजुक हालत देख डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। उधर जीआरपी थाने में घटना की जानकारी दी, जिस पर आरोपी महिलाओं और युवकों को ट्रेन से उतारकर थाने भी लाया गया। हालांकि कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा उसे ही दोपहर तीन बजे तक जीआरपी थाने में बैठाए रखा गया। फिर यह कहते हुए छोड़ दिया गया कि पहले पत्नी का इलाज कराओ। दो दिन से वह मासूम बेटे को लेकर भटक रहा है। जीआरपी प्रभारी बोले, तहरीर नहीं मिली इस मामले में जीआरपी प्रयागराज थाना प्रभारी अकलेश कुमार सिंह ने बताया- महिलाओं का आपस में झगड़ा हुआ था, लेकिन चाकू से हमले की जांच हो रही है। घटना जबलपुर के पास हुई और वहां पुलिस ने पीड़ितों को अटेंड भी किया, लेकिन वह ट्रेन छोड़ने को तैयार नहीं हुए। कुछ देर रेलवे हेल्पलाइन 139 पर भी महिला के पति ने कॉल की, जिसके बाद उन्हें प्रयागराज में उतारा गया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के आरोपी दो युवकों का शांतिभंग में चालान किया गया है। वह अंबेडकरनगर के रहने वाले हैं। तहरीर मिलते ही जीरो एफआईआर दर्ज कर इसे जबलपुर जीआरपी ट्रांसफर किया जाएगा। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें…. महाकाल से लौट रहे यूपी के 4 दोस्तों की मौत:कोटा में कार ट्रक में घुसी, शव बुरी तरह फंसे कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के 4 लड़कों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चारों युवक बुरी तरह से फंस गए थे। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटियों ने पिता की गर्दन रेतकर हत्या की:मुजफ्फरनगर में बोलीं- शादी को लेकर टोकते थे, रोज-रोज का किस्सा खत्म कर दिया
    Next Article
    यूपी में PCS अफसर अलंकार अग्निहोत्री ने 'RAM' पार्टी बनाई:झंडे में तीर और धनुष; बोले- सरकार में बैठे लोग झूठे सनातनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment