Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    B.Tech इंजीनियर ने 19 साल की लड़की को मार डाला:नोएडा में पीजी के कमरे में लाश छिपाकर भागा, असम से 21 दिन पहले आई थी

    21 hours ago

    1

    0

    नोएडा में बीटेक इंजीनियर ने 19 साल की लड़की की हत्या कर दी। लाश PG में अपने कमरे में छिपा दी। फिर बाहर से ताला लगाकर भाग गया। 2 दिन बाद बदबू आने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर देखा, तो अंदर लाश पड़ी थी। उसके शरीर पर धारदार हथियार से कई बार हमला किया गया था। मृतका महक अहमद अपनी सहेली संजना के साथ पेइंग गेस्ट (PG) में रह रही थी। वहीं, आरोपी रमन बिहार का रहने वाला है। वह एक IT कंपनी में नौकरी करता था। लेकिन, अभी बेरोजगार है। वह भी उसी PG में किराए पर रहता था। 8 अगस्त को युवक से लड़की का कुछ झगड़ा हो गया था। वारदात सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला गांव की है। पुलिस ने मंगलवार सुबह 11 बजे को वारदात का खुलासा किया। घरवालों को बिना बताए नोएडा आई थी लड़की असम के डिब्रूगढ़ में रहने वाले फिरोज अहमद परचून की दुकान करते हैं। उनकी बेटी महक (19) ने 12वीं तक पढ़ाई की थी। करीब 21 दिन पहले वह अपने माता-पिता को बिना बताए नोएडा आ गई थी। यहां वह अपनी सहेली संजना के साथ बरौला गांव स्थित पीजी में रहने लगी थी। बाद में यह बात उसने अपने घरवालों को भी बता दी थी। संजना भी असम की रहने वाली है। उसकी उम्र 18 साल है। उसने अभी 12वीं की पढ़ाई भी पूरी नहीं की है। दोनों लड़कियां तीन मंजिला मकान की पहली मंजिल पर रहती थीं और कॉल सेंटर में जॉब करती थीं। इसी मंजिल पर बिहार के कटिहार में रहने वाले रमन का कमरा भी था। आरोपी ने B.Tech किया है, IT कंपनी में काम करता था 8 अगस्त को संजना किसी काम से 2 दिन के लिए बाहर चली गई। रात में महक कमरे के बाहर लॉबी में टहल रही थी। इसी दौरान रमन अपने कमरे के बाहर बैठकर शराब पी रहा था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। 10 अगस्त को संजना लौटी, तो महक कमरे में नहीं मिली। उसने महक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल बंद था। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। इसके कुछ घंटे बाद ही मकान में रहने वाले लोगों को रमन के कमरे से बदबू आने लगी। कमरे में बाहर से ताला लगा था और रमन वहां नहीं था। बदबू बढ़ने पर किराएदारों को शक हुआ। उन्होंने यह बात मकान मालिक सार्थक बंसल को बताई। पुलिस ने ताला खुलवाकर देखा, तो महक की लाश मिली मकान मालिक ने 10 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे का ताला खुलवाकर अंदर घुसी। कमरे के अंदर महक का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। ऐसा लग रहा था कि लड़की पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, मोबाइल जांच के लिए भेजा पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने कमरे और उसके आसपास की जांच की। पुलिस ने महक का मोबाइल फोन भी जांच के लिए भेजा है। कॉल डिटेल, चैट और अन्य गतिविधियों की जांच की जा रही है। जिससे यह पता चल सके कि घटना से पहले महक किन लोगों के संपर्क में थी? पुलिस ने मकान में रहने वाले अन्य लोगों से भी पूछताछ की। आरोपी रमन की तलाश के साथ उसकी गतिविधियों और महक के साथ हुए झगड़े से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया- लड़की के घरवालों को जानकारी दी गई है। अभी तक हत्या की सही वजह साफ नहीं हुई है। 8 अगस्त की रात महक और रमन के बीच हुई कहासुनी हुई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण, वार का तरीका और हत्या के समय से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। -------------------------- यह खबर भी पढ़िए- अतीक के करीबियों ने टोल गेट तोड़ा, दबंगई का CCTV, प्रयागराज में उमर के काफिले की गाड़ियों ने पुलिसवालों को कुचलना चाहा माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर से जुड़ा एक और विवाद सुर्खियों में है। उमर के करीबियों ने टोल प्लाजा पर दबंगई और गुंडई दिखाई, जिसका CCTV सामने आया है। असल में अतीक के छोटे बेटे अबान की मौत के बाद सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होने के लिए लखनऊ जेल से उमर को प्रयागराज लाया जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    किशोर को कमरे में पीटा, नंगा कर गली में घुमाया:VIDEO सामने आने पर लखनऊ पुलिस ने 4 को गिरफ्तार किया, 5 पर मुकदमा
    Next Article
    गर्लफ्रेंड से अफेयर में युवक की हत्या:भदोही में पेड़ से लटकी मिली लाश, धमकी दी थी- सुधर जाओ नहीं तो काट डालेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment