Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गर्लफ्रेंड से अफेयर में युवक की हत्या:भदोही में पेड़ से लटकी मिली लाश, धमकी दी थी- सुधर जाओ नहीं तो काट डालेंगे

    15 hours ago

    1

    0

    भदोही में लव अफेयर में एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव मंगलवार दोपहर 2 बजे घर से 100 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला। बहन से मिली जानकारी पर युवक के परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की सूचना दी। युवक के घरवालों ने पुलिस को बताया कि लड़की के परिवार ने बेटे को धमकाया था। कहा था- सुधर जाओ, मेरी बेटी से दूर रहो, नहीं तो काट कर फेंक देंगे। 8 अगस्त को बेटा घर से लापता हो गया था। इसके बाद 10 अगस्त को पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। घटना जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर दुर्गागंज की है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… अब पूरा मामला विस्तार से… दुर्गागंज के वीरापुर गांव के रहने वाले विजय भान अपनी पत्नी, चार बेटों और एक बेटी के साथ रहते हैं। उनका सबसे छोटा बेटा रजनीश हाईस्कूल तक पढ़ा था। विजयभान ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले रजनीश ने पढ़ाई छोड़ दी थी। वह मजदूरी करने के साथ घर के काम में भी हाथ बंटाता था। रजनीश 8 अगस्त को अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने दुर्गागंज थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस के साथ ही परिवार वाले भी रजनीश की तलाश में जुटे थे। भाई का शव देख चीख पड़ी बहन, रोते हुए घर भागी बहन अर्चना दोपहर में किसी काम से घर से 100 मीटर दूर बने तालाब की ओर जा रही थी। तभी उसकी नजर एक पेड़ पर गई, जिससे भाई रजनीश का शव लटक रहा था। यह देखते ही वह चीख पड़ी। अर्चना रोते हुए घर पहुंची और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। घरवाले तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस को कॉल करके सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अर्चना ने कहा कि हम चार भाई थे, लेकिन अब तीन ही रह गए हैं। रक्षाबंधन के त्योहार से ठीक पहले भाई की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। मेरे भाई की हत्या हुई है। पुलिस हम लोगो को इंसाफ दिलाए पिता बोले- बेटे को फोन करके बुलाया पिता विजय भान ने पुलिस को बताया कि मेरे बेटे को लड़की के मामले में फंसाकर फोन से बुलाया गया। उसे धमकी दी गई कि दोबारा दिखा तो उसे मारकर बोरे में भर कर फेंक देंगे। बेटे ने गलती मानते हुए लड़की पक्ष से माफी भी मांगी थी। वहां से घर लौटा और अगले ही दिन लापता हो गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि रजनीश के परिवार की शिकायत पर उसकी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार को उसका शव बरामद हुआ है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने जांच कर सबूत इकट्ठा किए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लव अफेयर के अलावा बाकी एंगल पर भी जांच कर रही है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… फतेहपुर में मां बोलीं- जिसके लिए पिता से लड़ी, उसी ने हत्या की; बेटी दामाद को बहुत प्यार करती थी ‘9 साल पहले बेटी ने पिता से लड़कर जिस लड़के से शादी की थी, उसी ने उसकी जान ले ली। हमने भी बेटी की खुशी के लिए हां कर दिया था। क्या पता था कि वो हत्यारा निकलेगा? मेरी बेटी दिलीप को बहुत प्यार करती थी। शादी के बाद वो एक दिन भी मेरे पास आकर नहीं रुकी। मेरी बेटी की मौत के बदले तीनों हत्यारे भाइयों को फांसी की सजा दी जाए।’ पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    B.Tech इंजीनियर ने 19 साल की लड़की को मार डाला:नोएडा में पीजी के कमरे में लाश छिपाकर भागा, असम से 21 दिन पहले आई थी
    Next Article
    मुरादाबाद में भाजपा नेता और शिवसेना जिलाध्यक्ष भिड़े:सड़क पर एक-दूसरे को दी गालियां, गनर ने बीच-बचाव कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment