Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंद घर से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी:बीएसएफ जवान के किराएदार और रिश्तेदार के यहां वारदात, दिल्ली में तैनात

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर रोड स्थित जानकीपुरम कॉलोनी में एक बंद मकान में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चुराकर फरार हो गए। पीड़ित परिवारों ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यह घटना नूरपुर रोड की जानकीपुरम कॉलोनी में अवनीश कुमार के मकान में हुई। अवनीश कुमार बीएसएफ में कार्यरत हैं और दिल्ली में तैनात हैं। उनके मकान में उनकी रिश्तेदार वर्षा कुमारी और एक किराएदार डॉ. राजीव कुमार रहते हैं। चोरी की वारदात उस समय हुई जब वर्षा कुमारी अपने परिवार के साथ मुकरनपुर हल्दौर गई हुई थीं। वहीं, डॉ. राजीव कुमार एक सेमिनार में शामिल होने रुड़की गए हुए थे। इस कारण दोनों हिस्से बंद थे। वर्षा कुमारी (पत्नी सोहित कुमार) के अनुसार, चोर उनके घर से 3 जोड़ी पायल, एक गले की चेन, दो अंगूठी, 2 जोड़ी कुंडल और 60 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। डॉ. राजीव कुमार, जो विवेक अस्पताल में कार्यरत हैं, उनके घर से एक मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, सोने की चेन, सोने का कड़ा, सोने का टीका, चांदी के जेवरात और 40 हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं। डॉ. राजीव कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में बिजनौर थाना अध्यक्ष राम प्रताप सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे फोन पर बात नहीं हो सकी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में गैस रिफिलिंग के दो ठिकानों पर छापा:घर में हो रहा था रिफिलिंग का काम, कार्रवाई में 9 कमर्शियल और 11 घरेलू सिलेंडर बरामद
    Next Article
    सहारनपुर डीएम ने ईदगाह का निरीक्षण किया:नमाज के लिए सुरक्षा, साफ-सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment