Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर डीएम ने ईदगाह का निरीक्षण किया:नमाज के लिए सुरक्षा, साफ-सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है। बुधवार शाम डीएम मनीष बंसल ने शहर की प्रमुख ईदगाह का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने ईदगाह परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, बिजली व्यवस्था, बैरिकेडिंग और नमाजियों की सुगम आवाजाही का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नमाज के दौरान कोई अव्यवस्था न हो और सभी तैयारियां समय से पहले पूरी कर ली जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि ईद जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर प्रशासन की प्राथमिकता नागरिकों को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुविधाजनक वातावरण प्रदान करना है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके। एसपी सिटी ने आमजन से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संतोष बहादुर सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह ने भी विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सुनिश्चित करने को कहा कि सभी मूलभूत सुविधाएं सुचारु रूप से संचालित रहें और कोई लापरवाही न हो। निरीक्षण के दौरान नगर के संभ्रांतजन और मीडियाकर्मी भी उपस्थित थे। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे ईद का त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाएं। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि यह पर्व सभी के लिए सुखद और सुरक्षित बन सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंद घर से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी:बीएसएफ जवान के किराएदार और रिश्तेदार के यहां वारदात, दिल्ली में तैनात
    Next Article
    किसान पुराने जल स्रोतों पर कब्जे से आक्रोशित:समस्या समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment