Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में बाइक की टक्कर से मासूम की मौत:घर के बाहर खेल रहे मासूम को रौंदा, बाइक सवारों के खिलाफ FIR

    3 hours ago

    1

    0

    बांदा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। मृतक की पहचान यश (2) पुत्र राहुल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बाइक अत्यधिक तेज गति में थी और बच्चे के पेट के ऊपर से गुजर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि बाइक पर तीन युवक सवार थे, जो चिल्ली गांव के ही निवासी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईद-उल-फितर पर मेरठ रेंज में कड़ी सुरक्षा:हापुड़ में 460 ईदगाह व 1865 मस्जिदों में होगी नमाज
    Next Article
    Sarke Chunar Controversy: नोरा फतेही के ‘वल्गर’ गाने पर मचा बवाल तो एक्शन में सरकार, सेंसर बोर्ड को दिए कार्रवाई के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment