Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईद-उल-फितर पर मेरठ रेंज में कड़ी सुरक्षा:हापुड़ में 460 ईदगाह व 1865 मस्जिदों में होगी नमाज

    5 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मेरठ रेंज पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। रेंज के चार जनपद—मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ में कुल 460 ईदगाहों और 1865 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। इसके लिए करीब 5 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे क्षेत्र को 23 जोन और 79 सेक्टर में बांटा गया है, जबकि 66 क्विक रिस्पॉन्स टीमें (क्यूआरटी) गठित की गई हैं। इसके अलावा 208 स्थानों को संवेदनशील या हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित कर वहां विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में 6 अपर पुलिस अधीक्षक, 22 क्षेत्राधिकारी, 95 निरीक्षक, 805 उपनिरीक्षक, 1100 मुख्य आरक्षी, 1360 आरक्षी और 1090 होमगार्ड/पीआरडी जवान तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही 3 कंपनी पीएसी भी लगाई गई है। जनपदवार आंकड़ों के अनुसार मेरठ में 158 ईदगाह और 544 मस्जिदों, बुलंदशहर में 150 ईदगाह और 414 मस्जिदों, बागपत में 68 ईदगाह और 451 मस्जिदों तथा हापुड़ में 84 ईदगाह और 456 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी नई परंपरा की अनुमति न दी जाए और सभी कार्यक्रम पूर्व निर्धारित परंपरा के अनुसार ही आयोजित हों। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से निगरानी, पैदल गश्त और सीसीटीवी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। रेंज में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 108 पीस कमेटी बैठकों और 125 गोष्ठियों का आयोजन किया गया है, जिनमें धर्मगुरुओं और स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया गया। साथ ही सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने त्योहार के दौरान बाजारों, मॉल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने और अफवाहों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क हादसे में घायल विवाहिता की मौत:उन्नाव में एक माह का बच्चा हुआ अनाथ, चालक की तलाश जारी
    Next Article
    बांदा में बाइक की टक्कर से मासूम की मौत:घर के बाहर खेल रहे मासूम को रौंदा, बाइक सवारों के खिलाफ FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment