Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रांसफॉर्मर से टकराई कार, 3 दोस्त जिंदा जले:लखीमपुर में धमाके के बाद आग लगी, ड्राइवर सीट से चिपका मिला; 3 की हालत गंभीर

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी के लखीमपुर खीरी में ट्रांसफार्मर से टकराकर कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार 3 दोस्त जिंदा जल गए। 3 झुलस गए। कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि धमाके जैसी आवाज हुई। बिजली के तार टूटकर कार पर गिरे और चिंगारी उठने लगी। देखते ही देखते कार में आग लग गई। सभी कार सवार अंदर ही फंस गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर में पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम पहुंची। आग पर काबू पाया। तब तक आधी कार बुरी तरह से जल चुकी थी। ड्राइवर पूरी तरह जलकर सीट पर ही चिपक गया। बाकी 5 लोग बुरी तरह झुलस गए। वह जैसे-तैसे बाहर निकले, लेकिन झुलसे होने की वजह से सड़क पर ही तड़पते रहे। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 2 और लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि हादसा झपकी आने की वजह से हुआ। हालांकि, सही कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। घटना जिला मुख्यालय से 8 किमी दूर खीरी थाना क्षेत्र के ओयल कस्बे में रात ढाई बजे हुई। देखें 3 तस्वीरें… 6 दोस्त वर्ना कार से सीतापुर जा रहे थे, रास्ते में हादसा पुलिस के मुताबिक, कोतवाली सदर में शिव कॉलोनी निवासी आयुष कुमार वर्ना कार (UP14BV4127) से अपने 5 दोस्तों के साथ सीतापुर जा रहा था। रास्ते में ओयल कस्बे के पास उसकी कार बेकाबू हो गई। फुटपाथ क्रॉस कर नीचे खेत में उतरी और वहां रखे ट्रांसफॉर्मर से टकरा गई। हादसे में आयुष की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। एक की मौके पर मौत, 2 ने अस्पताल में दम तोड़ा शिव कॉलोनी निवासी पीयूष सिंह, अमन वर्मा, शिवा सिंह, पिपरिया बाईपास निवासी आकाश वर्मा और राजापुर निवासी शिवा सिंह बुरी तरह झुलस गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल ओयल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान आकाश और शिवा ने भी दम तोड़ दिया। बाकी 3 हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, हादसे के कारण की जांच जारी पुलिस का कहना है- पता लगाया जा रहा है कि कार सवार युवकों में ही कोई कार का मालिक था या फिर उन्होंने कार किराए पर ली थी। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें- मायावती ने आकाश को तीसरी बार पद से क्यों हटाया, क्या पॉलिटिकल करियर खत्म?, बसपा को फायदा या नुकसान 2 अगस्त, 2026 को मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाल बाहर किया। मायावती ने 'X' पर लिखा- बार-बार चेतावनी के बावजूद अशोक सिद्धार्थ के रवैये में कोई सुधार नहीं आया। इस वजह से उनसे सभी जिम्मेदारियां छीन ली गई थीं। इसके ठीक 32वें दिन मायावती ने उनके दामाद और अपने भतीजे आकाश आनंद से राष्ट्रीय समन्वयक का पद छीन लिया। पढ़िए पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:इटावा में डबल डेकर बस में लगी आग, 40 यात्रियों में भागकर बचाई जान, दिल्ली से हमीरपुर जा रही थी
    Next Article
    बांदा में बाढ़ की आशंका, डीएम ने जारी की चेतावनी:प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए, मकान-पशुहानि पर मिलेगी आर्थिक मदद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment