Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में ई-रिक्शा चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने कनवारा बाईपास से किया खुलासा, ई-रिक्शा बरामद

    23 hours ago

    1

    0

    बांदा पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने कनवारा बाईपास के पास से इन अभियुक्तों को पकड़ा और चोरी हुआ ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। यह मामला तब सामने आया जब कोतवाली नगर क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी निवासी साकिब पुत्र अनीष ने 9 फरवरी 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया था कि देर रात अज्ञात चोरों ने उनके घर के सामने से उनका ई-रिक्शा चुरा लिया था। सूचना मिलने पर कोतवाली नगर थाने में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए गए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कनवारा बाईपास के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने ई-रिक्शा 7 फरवरी 2026 को काशीराम कॉलोनी के पास से चुराया था। पुलिस ने मौके से चोरी किया गया ई-रिक्शा बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नौसाद पुत्र पप्पू (निवासी खाईपार, हाल पता काशीराम कॉलोनी, थाना कोतवाली नगर, जनपद बांदा) और सुघर सिंह पुत्र रामकिशोर (निवासी ग्राम बसहरी, थाना मटौंध, जनपद बांदा) के रूप में हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस ने मनरेगा में बदलाव, बजट कटौती का विरोध किया:बलरामपुर में निकाली 'मनरेगा बचाओ' पदयात्रा
    Next Article
    कोचिंग से लौट रहीं छात्राओं से युवकों ने की मारपीट:मुरादाबाद में नकाब पहनकर आए थे, CCTV से आरोपियों की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment