Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस ने मनरेगा में बदलाव, बजट कटौती का विरोध किया:बलरामपुर में निकाली 'मनरेगा बचाओ' पदयात्रा

    21 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मनरेगा कानून में कथित बदलाव और बजट कटौती के विरोध में शुक्रवार को पदयात्रा निकाली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित इस 'मनरेगा बचाओ पदयात्रा' में पार्टी नेताओं ने इसे गरीबों और मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला बताया। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर तिराहे पर भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा शुरू की। यह जुलूस वीर विनय चौराहे से होते हुए संतोषी माता मंदिर के निकट अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ संपन्न हुआ। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शिवलाल कोरी ने केंद्र सरकार पर मनरेगा कानून को कमजोर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बजट में कटौती और मजदूरों के भुगतान में देरी कर ग्रामीण युवाओं को पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है। पर्यवेक्षक ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी ने मनरेगा को ग्रामीण गरीबों का "सुरक्षा कवच" बताया। उन्होंने कहा कि कानून में बदलाव श्रमिकों के संवैधानिक अधिकारों पर कुठाराघात है। प्रदेश महासचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने जोर दिया कि मनरेगा कानूनन गारंटीकृत रोजगार का अधिकार है और इसमें छेड़छाड़ ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सीधा प्रहार है। पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज सिंह और मनरेगा कोऑर्डिनेटर विनय कुमार मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि मजदूरों के अधिकारों से समझौता किया गया तो कांग्रेस सड़कों पर उग्र आंदोलन करेगी।एआईसीसी सदस्य राजबहादुर यादव ने कहा कि संकट के समय मनरेगा ने करोड़ों परिवारों को सहारा दिया, लेकिन आज उसी योजना को कमजोर किया जा रहा है। इस पदयात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मारकंडे मिश्र, उमाशंकर तिवारी, राम बहादुर दुबे, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अफरोज खान, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष ईबरार अहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि मनरेगा कानून में किसी भी प्रकार के प्रस्तावित बदलाव को तत्काल वापस लिया जाए। उन्होंने मजदूरों का बकाया भुगतान शीघ्र जारी करने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी सुनिश्चित करने की भी मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमी से बात करते पकड़ी गई महिला ने किया सुसाइड:आधी रात को पति ने बेल्टों से पीटा तो जहर खाया, झांसी में दम तोड़ा
    Next Article
    बांदा में ई-रिक्शा चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने कनवारा बाईपास से किया खुलासा, ई-रिक्शा बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment