Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:अज्ञात शव की पहचान के लिए पुलिस का प्रयास जारी

    11 hours ago

    1

    0

    बांदा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना देर रात क्योटरा क्रॉसिंग के पास हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। राहगीरों ने देर रात करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा देखा। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची। युवक का शव दो हिस्सों में कटा हुआ मिला, जिससे घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। जीआरपी ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। मृतक की तलाशी लेने पर भी कोई ऐसा सामान नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। जीआरपी पुलिस के अनुसार, मृतक ने हल्के नीले रंग की जींस पैंट, जींस की जैकेट और एक काली टी-शर्ट पहन रखी है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए उसकी तस्वीरें ली हैं और परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शव को फिलहाल मरचरी में रखवाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में शुरू हुई सकुशल यूपी बोर्ड परीक्षा:273 परीक्षा केंद्र, 43 संवेदनशील और 22 अति संवेदनशील केंद्र,CCTV से मॉनिटरिंग
    Next Article
    प्रेमिका की दहलीज पर खुद को मारी गोली, मौत:इटावा में साले की पत्नी से था अफेयर, साथ रहने की जिद कर रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment