Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका की दहलीज पर खुद को मारी गोली, मौत:इटावा में साले की पत्नी से था अफेयर, साथ रहने की जिद कर रहा था

    16 hours ago

    1

    0

    यूपी के इटावा में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के घर की दहलीज पर जान दे दी। कनपटी पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया। युवक का अपनी सरहज (साले की पत्नी) से अफेयर था। मूलरूप से मैनपुरी जिले का रहने वाला युवक घटना के दिन ही अपने ससुराल पहुंचा था। पर ससुराल में उसकी सरहज के अलावा कोई मौजूद नहीं था। युवक ने गेट खटखटाया, पर प्रेमिका घर पर अकेली थी, जिसके कारण उसने दरवाजा नहीं खोला। इसी बात से आहत होकर युवक ने कनपटी पर तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस को घटना स्थल से तमंचा भी बरामद हुआ है। युवक की पत्नी की दो साल पहले ही मौत हो चुकी है। सरहज से उसका 10 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह 10 साल पहले भी सरहज को लेकर भाग चुका था। घटना जिला मुख्यालय से 26 किलोमीटर दूर बकेवर थाना क्षेत्र के हल्लूपुरा गांव की है। अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए... बकेवर थाना क्षेत्र के हल्लूपुरा गांव में मंगलवार रात करीब 10:30 बजे एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका के घर के ठीक सामने तमंचे से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। मृतक की पहचान मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के मनौना गांव निवासी अनिल कुमार (45) पुत्र रामचंद्र कठेरिया के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था। करीब 20 साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। दो साल पहले उसकी पत्नी का निधन हो चुका था। अनिल का अपने साले सत्यनारायण की पत्नी लक्ष्मी (40) से पिछले 12 साल से प्रेम प्रसंग था। पत्नी की मौत के बाद से वह लक्ष्मी को साथ रहने की जिद करता था। इस बात को लेकर साले सत्यनारायण से कई बार मारपीट हो चुकी थी। लक्ष्मी ने बताया- अनिल रात को करीब 10:30 बजे आया था। उसने आवाज लगाई, पर मुझे सुनाई नहीं दी। मैं घर में अकेली थी। तभी गोली चलने की आवाज आई। बाहर आकर देखा तो मेन गेट के सामने ही अनिल लहूलुहान पड़ा हुआ था। उसने अपने सिर में गोली मार ली थी। पास में तमंचा भी पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी ग्रामीण श्रीचंद्र, क्षेत्राधिकारी भरथना रामदबन मौर्य सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा बरामद कर लिया है। 10 साल पहले सरहज को भगा ले गया था दिल्ली पड़ोसियों ने बताया- अनिल करीब 10 साल पहले लक्ष्मी को ससुराल से भगा ले गया था और दिल्ली में साथ रखता था। वहां दोनों के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। परेशान होकर लक्ष्मी वापस अपने पति के गांव लौट आई थी। लक्ष्मी की शादी करीब 13 साल पहले हुई थी। तीन महीने पहले भी आया था, पुलिस ने कराया था समझौता पुलिस को जांच में पता चला कि करीब तीन महीने पहले भी अनिल लक्ष्मी को अपने साथ ले जाने के लिए आया था। उस समय दोनों पक्षों में विवाद हुआ और पुलिस ने हस्तक्षेप कर समझौता कराया था। इसके बाद वह वापस चला गया था। मंगलवार को वह फिर अचानक हल्लूपुरा पहुंच गया। तमंचा बरामद, अधिकारियों ने मौके पर जुटाए साक्ष्य थाना प्रभारी बकेवर विपिन कुमार मलिक ने बताया- मृतक की पत्नी की दो वर्ष पहले मौत हो चुकी थी और पहले भी साले पक्ष से उसका विवाद हो चुका है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… रोहित शेट्‌टी के घर अटैक करने वाले आगरा के मजदूर-वेटर:पिता बोले- बेटा उस रात घर में था, हमारे पास CCTV; गांव में दहशत मुंबई के जुहू में रोहित शेट्‌टी के घर पर 5 राउंड गोली चलाई गई। 31 जनवरी को हुए हमले के बाद 15 फरवरी की आधी रात 1230 Km दूर आगरा से 5 आरोपियों को अरेस्ट किया गया। पुलिस के मुताबिक, ये लड़के लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करने वाले शुभम लोनकर गैंग से जुडे़ थे। उनके अलावा, नोएडा और झज्जर से 1-1 आरोपी पकड़े गए। इन्हें प्लेन से मुंबई ले जाया गया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:अज्ञात शव की पहचान के लिए पुलिस का प्रयास जारी
    Next Article
    फतेहपुर में बोर्ड परीक्षा शुरू, 66,439 परीक्षार्थी शामिल:117 केंद्रों पर CCTV से निगरानी, नकल रोकने के कड़े इंतजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment