Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में दरोगा भर्ती परीक्षा:14-15 मार्च को 10 केंद्रों पर 3840 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    2 hours ago

    1

    0

    बांदा जिले में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 और 15 मार्च को किया जाएगा। यह परीक्षा जिले के दस केंद्रों पर होगी, जिसमें कुल 3840 अभ्यर्थी शामिल होंगे। भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर जिले को पांच जोन में बांटा गया है। परीक्षा के लिए राजकीय कॉलेज, मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय सहित कई संस्थानों को केंद्र बनाया गया है। इनमें राजकीय बालिका पीजी कॉलेज बांदा, नगर पालिका बालिका उ.मा. विद्यालय, डीएवी इंटर कॉलेज, खानकाह इंटर कॉलेज, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, जीजीआईसी बांदा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा, पं. जेएन डिग्री कॉलेज, रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज और इंटरमीडिएट कॉलेज तिंदवारा शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों के लिए केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त कर दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए दस सेक्टर मजिस्ट्रेट और दस स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर का परकोटा बनकर हुआ तैयार:15 तक ट्रस्ट को हैंडओवर होगा, राष्ट्रपति के स्वागत में फूलों से सजेगा पूरा परिसर
    Next Article
    हैप्पी होली बोला तो युवक को काट डाला...CCTV:GST क्लर्क ने रॉड से पीटा-चाकू से गोदा था, पड़ोसी खड़े देखते रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment