Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हैप्पी होली बोला तो युवक को काट डाला...CCTV:GST क्लर्क ने रॉड से पीटा-चाकू से गोदा था, पड़ोसी खड़े देखते रहे

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के दुबग्गा थानाक्षेत्र में हैप्पी होली बोलने से गुस्साए जीएसटी विभाग के क्लर्क ने मां-बहन के साथ मिलकर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। घटना के तीन दिन बाद हत्या का सीसीटीवी सामने आया। जिसमें दो पक्ष लड़ते दिख रहे हैं, इसके बाद चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस तीनों आरोपियों को जेल भेज चुकी है। वीडियो 7 मिनट का है। ये सीसीटीवी आरोपी मोहित के घऱ पर ही लगा था। जिसमें पूरी घटना कैद हो गई। वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि पहले दो पक्ष लड़ते हैं। इसके बाद इलाके के लोग बीचबचाव कर अलग कर देते हैं। 2 तस्वीरें देखिए… वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी मोहित भागते हुए घर की तरफ जाता है, अंदर से रॉड लेकर आता है। आते ही सूरज पर हमला कर देता है। बचाव में उसे धकेलता है, जिससे वो नाली में गिर जाता है। इसके बाद पीछे से उसकी बहन शिवानी चाकू लेकर आती है। दोनों धक्का देते हुए सूरज को कार के पीछे ले जाते हैं और ताबड़तोड़ कई वार करके मौत के घाट उतार देते हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोग लगातार चिल्लाते रहते हैं, छुड़ाने का प्रयास करते हैं, लेकिन आरोपी मारकर घर में घुस जाते हैं। अब घटनाक्रम विस्तार से पढ़िए… लखनऊ में हैप्पी होली कहने के विवाद में बुधवार (4 मार्च) को युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान दुबग्गा थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव के रहने वाले सूरज गौतम (22) के रूप में हुई थी। मृतक के पिता राजेंद्र गौतम ने बताया था- मैं बुधवार शाम करीब 5 बजे मोहल्ले के निशु के साथ घर के सामने खड़ा था। इस दौरान निशु ने वहां से गुजर रहे गांव के मोहित तिवारी को हैप्पी होली बोल दिया। बाइक सवार मोहित ने इसका विरोध किया। जिस पर हम लोगों ने उससे माफी मांगी। बावजूद इसके उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मेरे बेटे सूरज और शिवा बीच-बचाव करने आए। शोर-शराबा सुनकर मोहित की मां रंजना और गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए। मोहित मेरे बेटे सूरज को किनारे ले गया। वहां अपनी बहन रंजना को आवाज देकर बुलाया। रंजना कुर्ते में चाकू छिपाकर आई। उसने सूरज के पेट में चाकू से 3 वार किया। फिर मोहित ने उससे चाकू लेकर सूरज पर कई वार किए, जिससे मेरे बेट की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने घेरा था थाना वारदात को लेकर लोगों में काफी गुस्सा था। लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। गुस्साए लोग दुबग्गा थाना पहुंच गए थे। थाने का घेराव करके पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी। थाने के सामने सड़क जाम करने की कोशिश की थी। गांव के साजन कुमार ने बताया था- मेरे हाथों में सूरज ने दम तोड़ा है। उसके पिता के दोस्त निशु ने मोहित को हैप्पी होली बोला था। इस पर उसने सूरज के पिता के साथ गाली-गलौज की। उसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। मोहित का परिवार गांव में किसी से नहीं रखता था संबंध ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी मोहित जीएसटी विभाग में बाबू के पद पर तैनात है। इस समय वाराणसी में पोस्टिंग है। पिता की जगह पर नौकरी पाया था। उसकी बहन शिवानी (30) घर में ही रहती थी। उनका परिवार गांव में किसी से संबंध नहीं रखता था। उनके घर के बाहर यदि बच्चे भी खेलते-खेलते पहुंच जाते थे तो उन्हें भी मारकर भगा देते थे। मोहित को सरकारी नौकरी होने का काफी घमंड था। वह किसी से बातचीत नहीं करता था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ……………………………. संबंधित खबर पढ़िए… हैप्पी होली कहने के विवाद में युवक की हत्या:लखनऊ में भाई-बहन ने चाकू से पेट में ताबड़तोड़ वार किए, पिता को बचाने आया था लखनऊ में हैप्पी होली कहने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पड़ोसी भाई-बहन ने उसके पेट में चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर हालत में उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में दरोगा भर्ती परीक्षा:14-15 मार्च को 10 केंद्रों पर 3840 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
    Next Article
    उन्नाव में राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूक करेंगे कर्मी:14 मार्च को होगा आयोजन, विवादों का होगा त्वरित निपटारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment