Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर स्टेशन पर 5.88 किलो चरस के साथ 3 गिरफ्तार:अमरनाथ एक्सप्रेस में नी-कैप में छिपाकर ले जा रहे थे; कीमत 5 करोड़

    3 hours ago

    1

    0

    डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने गुरुवार देर रात गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए अमरनाथ एक्सप्रेस से दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 5.88 किलोग्राम चरस बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है। डीआरआई की जांच में सामने आया कि दोनों महिलाओं ने चरस छिपाने के लिए घुटने पर पहने जाने वाले नी-कैप का इस्तेमाल किया था। उन्होंने साड़ी के अंदर नी-कैप में चरस के 11 पैकेट छिपा रखे थे। तलाशी के दौरान पैकेटों से काले रंग का पदार्थ बरामद हुआ। वजन करने पर इसकी कुल मात्रा 5.88 किलोग्राम निकली। फील्ड टेस्टिंग किट से जांच में पदार्थ चरस की पुष्टि हुई। इसके बाद डीआरआई ने एनडीपीएस एक्ट के तहत इसे जब्त कर लिया। सुगौली से लुधियाना जा रहे थे तीनों डीआरआई के मुताबिक, तीनों आरोपी बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले हैं। वे सुगौली से अमरनाथ एक्सप्रेस में सवार हुए थे और चरस की खेप लेकर पंजाब के लुधियाना जा रहे थे। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर डीआरआई की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूमा देवी, मिश्र कुमार और उसकी पत्नी संगीता कुमारी के रूप में हुई है। मुखबिर की सूचना पर स्टेशन पहुंची टीम डीआरआई की गोरखपुर टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमरनाथ एक्सप्रेस से चरस की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलने के बाद टीम ने गुरुवार देर रात गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर निगरानी बढ़ा दी। सुगौली से लुधियाना जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस के स्टेशन पहुंचते ही टीम ने स्लीपर कोच में जांच शुरू की। इस दौरान तीन यात्री संदिग्ध मिले। तलाशी लेने पर दोनों महिलाओं के पास से चरस के पैकेट बरामद हुए। 11 पैकेट में मिली 5.88 किलो चरस दोनों महिलाओं के घुटनों पर बंधे नी-कैप की जांच की गई तो उसके अंदर 11 पैकेट मिले। पैकेट खोलने पर उसमें काले रंग का पदार्थ था। वजन करने पर इसकी कुल मात्रा 5.88 किलोग्राम निकली। फील्ड टेस्ट में पदार्थ चरस पाए जाने के बाद डीआरआई ने तीनों को हिरासत में ले लिया। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब पांच करोड़ रुपये आंकी गई है। न्यायालय के आदेश पर तीनों जेल भेजे गए कार्रवाई के बाद डीआरआई ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा पुलिस लाइन में गूंजे ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारे:DIG-DM-SP समेत अफसरों ने की पूजा-अर्चना; बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
    Next Article
    गाजीपुर में गंगा का जलस्तर घटा:खतरे के निशान से 52 सेंटीमीटर ऊपर, 1 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से उतर रहा पानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment