Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में डॉक्टर का सुसाइड, प्रोफेसर पत्नी बेहोश:पत्नी-बच्चे को स्कूल भेजा, पंखे से लटककर जान दी

    9 hours ago

    1

    0

    झांसी की बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में डेंटिस्ट डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। उन्होंने सोमवार सुबह पत्नी-बच्चों के साथ नाश्ता किया। दोनों बच्चों को स्कूल भेज दिया। 9 बजे पत्नी भी ड्यूटी पर चली गईं। इसके बाद पंखे से फंदा बनाकर जान दे दी। घटना की जानकारी तब हुई जब मेड काम करने पहुंची। मेड के काफी देर तक गेट खटखटाने पर गेट नहीं खुला। ये देखकर पड़ोसी बाहर आ गए। डॉक्टर की पत्नी को फोन मिलाकर सूचना दी। महिला प्रोफेसर के पहुंचने पर गेट की जाली काटी गई। इसके बाद अंदर की कुंडी खोली गई। पत्नी ने अंदर जाकर देखा तो पति का शव पंखे से लटक रहा था। यह देखते ही वह बेहोश हो गईं। पड़ोसियों से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। डॉक्टर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। राधिका चौधरी बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। वह परिवार के साथ यूनिवर्सिटी कैंपस में ही रहती हैं। उनके पति डॉ. नीरज कुरील पेशे से डेंटिस्ट थे। घटना नवाबाद थानाक्षेत्र की है। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… क्लिनिक चलाते थे डॉ. नीरज डाॅ. नीरज कुरील का परिवार प्रेमनगर थाना क्षेत्र के खाती बाबा मंदिर के पास रहता है। उनकी पत्नी राधिका चौधरी बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में इकोनोमिक्स विभाग में प्रोफेसर हैं। 2017 में उनको आवास अलॉट हुआ था। तब से प्रोफेसर राधिका अपने पति नीरज, दोनों बच्चों नैतिक (14) और यशिका (10) के साथ यूनिवर्सिटी परिसर में 96 आवास के ई-ब्लॉक के ई-4 फ्लैट में रहती थीं। बेटा नैतिक कुरील सीकेसी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ता है। जबकि 10 साल की बेटी यशिका सनफ्रांसिस स्कूल में चौथी क्लास में पढ़ती है। डॉ. नीरज का झांसी मेडिकल कॉलेज के सामने शालू डेंटल क्लीनिक के नाम से क्लिनिक हैं। रविवार रात को उनका परिवार एक बर्थ-डे पार्टी में गया था। सभी रात में ही लौटकर आ गए थे। सुबह बच्चे स्कूल चले गए। इसके बाद राधिका ने पति के साथ नाश्ता किया। फिर यूनिवर्सिटी चली गई। घर में डॉ. नीरज ही अकेले थे। मेड आई तो दरवाजा नहीं खोला यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर डॉ. आरके सैनी ने बताया- प्रोफेसर राधिका के जाने के बाद मेड काम करने के लिए फ्लैट पर आई थी। डोर-बेल बजाने पर किसी ने दरवाजा नहीं खोला। तब उसने पड़ोस की फैमिली को बुलाया। इसके बाद पड़ोसियों ने राधिका को फोन कर सूचना दी। महिला प्रोफेसर क्लास छोड़कर घर पहुंचीं। काफी कोशिश के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, तो गेट पर लगी लोहे की जाली को तोड़ा गया। कुंडी खोलकर पत्नी अंदर गई तो पति कमरे में लगे पंखे से लटके दिखे। घटना के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। हंसते हुए आए बच्चे फूट-फूटकर रोने लगे पिता के सुसाइड करने पर दोनों बच्चों को स्कूल से बुला लिया गया। दोनों घर आए तो हंसते हुए कार से उतरे। लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही बच्चे फूट-फूटकर रोने लगे। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यूनिवर्सिटी फैकल्टी के लोग भी खबर मिलते ही प्रोफेसर के घर पहुंचे। दरोगा से रिटायर्ड हुए थे डॉक्टर के पिता डाॅ. नीरज कुरील के पिता जीएल कुरील यूपी पुलिस में दरोगा पद से रिटायर हुए थे। वे झांसी में प्रेमनगर, रक्सा, नवाबाद, कोतवाली समेत अन्य थानों में तैनात रहे। हालांकि कुछ समय पहले उनकी मौत हो गई थी। जीएल कुरील के दो बेटे हैं। नीरज डेंटिस्ट, जबकि उनका भाई आईटीबीवी में हैं। यूनिवर्सिटी चौकी इंचार्ज निखिल सिंह ने बताया कि नीरज कुरील ने फंदा लगाकर सुसाइड किया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके लीवर में दिक्कत थी। सुसाइड किन कारणों की वजह से किया है, इसकी जांच की जा रही है। ………….. ये खबर भी पढ़ें… शंकराचार्य पर रविंद्र पुरी बोले-अगर आरोप सही तो दंड मिले:योगेश्वरी ने कहा- छवि खराब करने की कोशिश; बच्चों से कुकर्म पर संत समाज बंटा प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों में FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। यह आदेश 2 नाबालिग बच्चों के गंभीर आरोपों के आधार पर है। कोर्ट के इस आदेश के बाद मामला कानूनी और सामाजिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बन गया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुनिया आजतक: मैक्सिको के ड्रग तस्कर के मारे जाने के बाद कई राज्यों में भड़की हिंसा
    Next Article
    PCS अफसर अलंकार अग्निहोत्री ने पार्टी का ऐलान किया:नाम 'RAM' रखा; मथुरा में लोगों तलवार- फरसा गिफ्ट किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment