Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PCS अफसर अलंकार अग्निहोत्री ने पार्टी का ऐलान किया:नाम 'RAM' रखा; मथुरा में लोगों तलवार- फरसा गिफ्ट किए

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी में इस्तीफा देकर राजनीति में उतरे PCS अफसर अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार को मथुरा से अपनी नई पार्टी का ऐलान किया। पार्टी का नाम राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा यानी RAM रखा है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फरसा, तलवार और बांसुरी भेंट कर उनका स्वागत किया। अलंकार ने कहा- देश के मौजूदा हालात और खास तौर पर UGC रेगुलेशन को लेकर बढ़ते विरोध ने मुझे राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया है। पार्टी का नाम भगवान राम की प्रेरणा से लिया गया है। अलंकार अग्निहोत्री बरेली के नगर मजिस्ट्रेट थे। वह प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का अपमान और UGC (यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन) के नए कानून से नाराज और दुखी थे। उन्होंने 26 जनवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में उन्हें योगी सरकार ने सस्पेंड कर दिया था। देखिए 2 तस्वीरें… अलकार अग्निहोत्री ने यह भी कहा- UGC को लेकर असंतोष: आज पूरे देश में UGC के नए नियमों को लेकर असंतोष का माहौल है। इन नीतियों ने देश के शैक्षणिक और सामाजिक ताने बाने को प्रभावित करने का काम किया है। सरकार में बैठे लोग झूठे सनातनी: वर्तमान सरकार में बैठे लोग खुद को सनातन समर्थक बताते हैं, लेकिन वास्तव में वे “छद्म सनातनी” हैं और मूल मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं। इसी सोच से मुझे एक नए राजनीतिक विकल्प की जरूरत महसूस हुई। युवाओं के अधिकार के लिए काम करेंगे: हमने अपनी नई पार्टी का नाम “राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा” रखा है, जो भगवान राम की प्रेरणा से लिया गया है। पार्टी देश में शिक्षा, युवाओं के अधिकार, पारदर्शिता और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा को लेकर काम करेगी। आने वाले समय में पार्टी संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान तेज करेगी। अलंकार अग्निहोत्री विवाद, जानिए कब क्या हुआ... अब अलंकार अग्निहोत्री के बारे में जानिए … अलंकार अग्निहोत्री कानपुर के रहने वाले हैं। बचपन में ही उनके पिता का निधन हो गया था। मां बैंक में थीं। 1998 में यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में अलंकार को 21वां स्थान मिला। इसके बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय से बीटेक किया और नौकरी करने लगे। 2014 में जब अलंकार के सभी छोटे भाई सेटल हो गए। बहन की शादी हो गई, तो उन्होंने नौकरी छोड़कर UPPCS की तैयारी की और 2019 में एग्जाम क्वालिफाई किया। ……………. ये खबर भी पढ़िए… स्कूली बच्ची पर चढ़ा ट्रक, सिर धड़ से अलग:बैग कंधे पर टंगा रहा; प्रयागराज में मामा के साथ बाइक से जा रही थी प्रयागराज में स्कूल जा रही 10 साल की बच्ची के ऊपर से ट्रक गुजर गया। उसका सिर धड़ से अलग हो गया। हादसा इतना भीषण था कि सिर सड़क पर ही चिपक गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। बच्ची के कंधे पर स्कूली बैग टंगा रहा। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में डॉक्टर का सुसाइड, प्रोफेसर पत्नी बेहोश:पत्नी-बच्चे को स्कूल भेजा, पंखे से लटककर जान दी
    Next Article
    फौजी तो चोर होते हैं...कहकर एयरफोर्स जवान को पीटा:कानपुर में कहा- पुलिस ने 70 थप्पड़ मारे, कान का पर्दा फटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment