Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंथरा में दलदले तालाब में डूबकर दूधिया की मौत:14 घंटे बाद शव मिला, पत्नी चेहरा पकड़कर बदहवास बैठी

    36 minutes ago

    1

    0

    लखनऊ के बंथरा में शुक्रवार रात करीब 8 बजे एक दूधिया दलदले तालाब में फिसलकर गिर गया। उसके बूढ़े पिता ने तुरंत बांस पकड़ाया और सहारा देने की कोशिश की। लेकिन, सारी कोशिशें फेल होती गईं और दूधिया धीरे-धीरे तालाब में समा गया। पुलिस को सूचना दी गई फिर पुलिस की सूचना पर SDRF भी पहुंची। रात ढाई बजे तक तालाब में सर्च अभियान चला लेकिन ग्रामीणों ने सुबह करीब 10 बजे शव निकाला। घटना मवई पडियाना गांव की है। यहां के हिमांशु यादव दूध का व्यापार कर परिवार चलाते हैं। उनके घर से करीब 100 मीटर दूर जानवरों का बाड़ा है। रात में वह सूखी लकड़ियों को उठाकर अंदर रखने गए। उसी समय दुर्घटना हो गई। सुबह जब शव मिला तो वह काफी फूल गया था। पत्नी सीमा शव का चेहरा पकड़कर बदहवास बैठ गई। वहीं, मां मुन्नी देवी शव से लिपटी रहीं। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 3 तस्वीरें देखिए- बाड़े में लकड़ियां हटाते समय हुई दुर्घटना मृतक हिमांशु यादव उर्फ ओम बाबू (42) अपने पिता हरिराम, मां मुन्नी देवी, पत्नी सीमा दो बेटे विनीत और लल्लन के साथ रहकर दूध का व्यवसाय करते थे। घर से करीब 100 मीटर दूर जानवर बांधने का बाड़ा है। शुक्रवार रात हिमांशु और उसके पिता हरिराम बाड़े में थे। तभी हिमांशु करीब 8 बजे बाड़े के पीछे मौजूद तालाब के किनारे रखी सूखी लकड़ियां बरसात में भीगने से बचाने के लिए हटाने गए। इसी दौरान हिमांशु का पैर फिसल गया और वह पानी भरे गहरे तालाब में चले गए। पिता ने शोर मचाते हुए लोगों को बुलाया बाड़े में मौजूद पिता हरिराम ने देखा तो शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को बुलाया और तालाब में डूब रहे हिमांशु को बांस पकड़ा कर उसके जरिए बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन, हिमांशु पानी भरे तालाब के अंदर दलदल में फंसता चला गया। बाद में ग्रामीणों को सूचना हुई तो भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। उन्होंने निकालने की कोशिश की, लेकिन नहीं ढूंढ़ पाए। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी गई। रात में एसडीआरएफ और पुलिस ने भी काफी तलाश की। घटनास्थल पर लाइट लगाकर रात ढाई बजे तक हिमांशु की तलाश की गई लेकिन कामयाबी नहीं मिली। जिसके बाद तलाश का काम रोक दिया गया और पुलिस और एसडीआरएफ वापस चली गई। सुबह ग्रामीणों की कोशिश के बाद मिला शव शनिवार सुबह करीब 7 बजते ही ग्रामीण फिर से तलाश में जुट गए। इस दौरान ग्रामीणों ने लंबी सरिया का कांटा बनाकर तालाब में खोजना शुरू किया। तभी करीब 10 बजे तालाब में डूबे हिमांशु का पैर सरिया में फंस गया और ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शरीर भी काफी फूल गया था। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा नगर निगम में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया:नगर आयुक्त ने ध्वजारोहण कर दिलाई शपथ, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए
    Next Article
    यूको बैंक ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस:शाखा प्रबंधक निखिल नंदन ने फहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के नारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment