Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुद्ध विहार में जलभराव से 100 से अधिक परिवार प्रभावित:जूता हाथ में लेकर जाते हैं बच्चे, नगर निगम-PWD पर लगाया लापरवाही का आरोप

    8 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के वार्ड नंबर 70 स्थित बुद्ध नगर कॉलोनी में जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई है। कॉलोनी की सड़कों पर नाली का गंदा और बदबूदार पानी महीने भर से भरा पड़ा है। वहां रहने वाले करीब 100 से 200 लोग रोजाना परेशान हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई दिनों से हालात ऐसे ही बने हुए हैं। लोग बोले नगर निगम की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कॉलोनी के मुख्य रास्ते पर पानी जमा होने की वजह से लोगों को उसी गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ता है। सुबह स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे हाथ में जूते लेकर निकलते हैं। पीडब्लूडी द्वारा देवरिया बाइपास पर नाले का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसके वजह से कालोनी की नाली की जल निकासी बाधित हो गई है। वे पहले गंदे पानी से होकर सड़क तक पहुंचते हैं और फिर वहां खड़े होकर जूते पहनते हैं। कई बार छोटे बच्चे इसी पानी में फिसलकर गिर भी जाते हैं, जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। कॉलोनीवासियों ने बताई अपनी परेशानी आदित्य यादव ने बताया- मैं सातवीं क्लास में पढ़ाई करता हूं और रोज सुबह स्कूल जाते समय और स्कूल से आते समय मैले पानी में चलकर जाता हूं क्योंकि मेरा घर रास्ते के बीचों-बीच में है। विजय त्रिपाठी, जो एक स्कूल की प्रबंधक हैं, उन्होंने कहा- मुझे स्कूल के लिए रोज निकलना पड़ता है। कभी-कभी अपनी बाइक नहीं होती है तो मुझे भी इसी गंदे बदबूदार पानी में उतर कर जाना पड़ता है। विजय पाल ने बताया- दिन में कभी चाय पानी का मूड बनता है तो गंदा और बदबूदार पानी देखकर मूड स्विंग हो जाता है। मैं यही चाहता हूं कि स्थानीय पार्षद और नगर निगम अधिकारी इस मामले में ध्यान दें और इसका निवारण करें। दीपक राय ने कहा- कई-कई दिन मैं अपने बालकनी में कैद वाली फील महसूस करता हूं। जरूरत होती है बाहर जाने घूमने की। बाइक या फोर व्हीलर अपनी हो सही रहता है। नीता सिंह, जो किराए के मकान में रहती हैं, उन्होंने बताया, पानी लगने से इस एरिया में कोई फेरीवाला, सब्जीवाला, कभी-कभी तो आरओ का पानी वाला भी नहीं आता है, जिससे हम लोग एक टाइम खाना ही नहीं बना पाते। कॉलोनी की रहने वाली विभा त्रिपाठी ने कहा, "मैं भाजपा की एक्टिव कार्यकर्ता हूं। मुझे आए दिन मीटिंग और रैलियों में जाना होता है। जब मैं घर से निकलती हूं तो यहीं आकर किसी बाइक का वेट करती हूं लिफ्ट लेने के लिए। इसी वजह से मैं लेट होती हूं। मैं नगर निगम से कहना चाहती हूं कि जल्द इस समस्या को दूर किया जाए। जानिए अधिकारी और पार्षद ने क्या कहा ‘नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि मामला संज्ञान में आ गया है और स्थानीय अवर अभियंता को समस्या के समाधान के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता से भी तत्परता से समस्या का समाधान कराने के लिए कहा जाएगा। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा देवरिया बाइपास पर नाले का निर्माण कार्य किया जा रहा है। यदि पीडब्ल्यूडी वहां पम्प लगा दे, तो कालोनी में जलजमाव की समस्या नहीं होगी।’ ‘स्थानीय पार्षद धर्मेन्द्र सिंह का कहना है कि पीडब्लूडी विभाग वहां पम्प लगाकर लोगों के घरों से निकलने वाले पानी को आगे पम्प कर दे तो इतनी परेशानी न हो। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई सुनवाई नहीं हो रही है।’ ‘पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता रोहित सिंह ने बताया कि- देखिए वहां हमेशा से पानी लगा रहता है। हां मैं मानता हूं जबसे नाला बनाया जा रहा ये दिक्कत थोड़ी बढ़ गई है। जलनिकासी के लिए उपाय खोजा जा रहा है। वैसे नाला के निर्माद में लगभग 1 हपते का समय लग सकता है।’
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट हटाकर लिखा- YADAV:लाल-नीली बत्ती लगा हूटर बजाकर दौड़ाई, पुलिस ने रुकवाकर सीज किया
    Next Article
    हाईस्कूल परीक्षा देने जा रहे 3 छात्रों की मौत:रामपुर में बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, एक घायल, चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment