Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं के मंदिरों में शिवरात्रि पर जलाभिषेक:कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने की पूजा, मांगी मनौतियां

    14 hours ago

    1

    0

    बदायूं में शिवरात्रि के पर्व पर मंगलवार सुबह से ही शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। उन्होंने शिवलिंग पर जल, गंगाजल, बेलपत्र, फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर पूजा-अर्चना की। कछला गंगा घाट से गंगाजल लेकर आए कांवड़िये भी भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं।शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर, हरप्रसाद मंदिर और गौरीशंकर देवालय सहित अन्य शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारे गूंज रहे हैं। महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं।शिवरात्रि के पर्व को लेकर मंदिरों में पहले से ही विशेष सजावट और पूजा की तैयारियां की गई थीं। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। कांवड़ियों के आगमन से शिवालयों में पर्व का माहौल और भी भक्तिमय हो गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी के 100 वार्डों में रिपोर्टर बनने का मौका:अपने वार्ड की खबरें दैनिक भास्कर ऐप तक पहुंचाएं, अभी करें आवेदन
    Next Article
    गोरखपुर के 80 वार्डों में रिपोर्टर बनने का मौका:अपने वार्ड की खबरें दैनिक भास्कर ऐप तक पहुंचाएं, अभी करें आवेदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment