Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में युवक की हार्ट अटैक से जान गई:होली पर सुबह घर पहुंचा, सीने में दर्द उठा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

    2 hours ago

    1

    0

    औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के इकबालपुर निवासी 35 वर्षीय राजेश कुमार की मंगलवार को तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। राजेश आगरा में पुताई का काम करते थे और होली मनाने के लिए मंगलवार सुबह ही अपने घर लौटे थे। सीने में दर्द के बाद उनकी मौत हो गई। मौत के बाद त्योहार के दिन परिवार में मातम छा गया। बड़े भाई मुकेश ने बताया कि राजेश सुबह चार बजे घर पहुंचे थे। घर आने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी पूजा, बेटियों रिया, रिचा, आसना और बेटे अमर के साथ पानी पिया। इसके बाद वह सो गए। सुबह नौ बजे जागने के बाद राजेश छत पर कपड़े डालने गए, तभी उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और जमीन पर गिर पड़े। परिजन तुरंत उन्हें सीएचसी अजीतमल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुकेश ने बताया कि बच्चे अपने पिता के साथ होली खेलने के लिए उत्सुक थे। त्योहार के दिन हुई इस घटना से परिवार की खुशियां फीकी पड़ गईं। राजेश की पत्नी मूक-बधिर हैं, जिससे बच्चों के पालन-पोषण में भी कठिनाई होगी। बबाइन चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर के दो व्यापारी परिवार दुबई में फंसे:मंत्री कपिल देव ने पीड़ित परिवारों से फोन पर की बात, कहा- सुरक्षित वापस लाएंगे
    Next Article
    बदायूं क्लब में होली पर फाग उत्सव,VIDEO:फूलों की होली खेलकर लगाया गुलाल, राधा-कृष्ण की झांकी ने मन मोहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment