Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में 7.47 करोड़ की सड़क परियोजना:केंद्रीय राज्यमंत्री और सदर विधायक ने किया शिलान्यास

    6 hours ago

    1

    0

    बदायूं विधानसभा क्षेत्र को वजीरगंज–सुरसैना–उसैता मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की सौगात मिली है। इस परियोजना के लिए शासन ने 7 करोड़ 47 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा और सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने इसका शिलान्यास किया। यह परियोजना लगभग 6 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण से संबंधित है। शासन ने पहली किस्त के रूप में 70 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। लोक निर्माण विभाग को जल्द ही कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने सड़कों, हाईवे और आधारभूत सुविधाओं में हो रहे बदलावों पर जोर देते हुए कहा कि बेहतर सड़कें विकास की गति को बढ़ाती हैं। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि वजीरगंज–सुरसैना–उसैता मार्ग क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जर्जर सड़क के कारण ग्रामीणों, किसानों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। इस सड़क के बनने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। विधायक गुप्ता ने यह भी बताया कि क्षेत्र की समस्या को देखते हुए सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वीकृति मिली। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता गांव-गांव तक विकास पहुंचाने की बात दोहराई। शिलान्यास के अवसर पर क्षेत्रवासियों में उत्साह देखा गया। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, पूर्व जिला महामंत्री सावरेन सिंह, ब्लॉक प्रमुख पुत्र शिवम सिंह, मंडल अध्यक्ष राघव सिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप सक्सेना, जिला पंचायत सदस्य जयपाल दिवाकर, भाजपा नेता राहुल, प्रधान अर्जुन राठौर, पुष्पेंद्र सैनी, प्रधान राहुल सिंह, रामेंद्र शर्मा, विजेंद्र प्रजापति, पीडब्ल्यूडी की एक्सईएन बंदना सोनकर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    POK में बिगड़े हालात, 100 से ज्यादा लोगों की मौत:बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष ने UNO से की हस्तक्षेप की मांग
    Next Article
    'बहरे बन जाओ...' मायके में रह रहीं सपना चौधरी का टूटा 'सब्र का बांध', पति वीर साहू से विवाद के बीच तोड़ी चुप्पी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment