Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    POK में बिगड़े हालात, 100 से ज्यादा लोगों की मौत:बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष ने UNO से की हस्तक्षेप की मांग

    8 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हालात बहुत खराब हो गए हैं। इन हालातों को देखते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने संयुक्त राष्ट्र (यूएनओ) के मानवाधिकार आयोग से दखल देने की अपील की है। मौलाना ने अपने बयान में कहा- दुनिया के हर व्यक्ति को अपने हक और अधिकारों के लिए आवाज उठाने का पूरा अधिकार है। इस समय पीओके की जनता ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया, तो पाकिस्तानी सेना ने अपने ही नागरिकों पर गोलियां चला दीं। इसमें लगभग 100 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें एक दर्जन से ज्यादा बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। यूएनओ क्षेत्र का दौरा कर सच्चाई का पता लगाए मौलाना कहा- यूएनओ क्षेत्र का दौरा करके जमीनी हकीकत का पता लगाना चाहिए। दुनिया को पीओके के हालातों के बारे में बताना चाहिए ताकि पाकिस्तानी सेना की दमनकारी नीतियों और बेगुनाह लोगों के मारे जाने की सच्चाई सामने आ सके। मौलाना ने मांग की कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को मौजूदा हालातों की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। जनता अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही थी मौलाना शहाबुद्दीन ने यूएनओ से अपील करते हुए कहा- पीओके की जनता अपने अधिकारों के लिए और महंगाई के खिलाफ शांति से प्रदर्शन कर रही थी। लेकिन पाकिस्तानी सेना ने उनके अधिकारों को कुचलने और उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की। जुल्म की हद यह रही कि सेना ने निहत्थे लोगों पर सीधे गोलियां चला दीं। मिली जानकारी के अनुसार, पीओके के अलग-अलग हिस्सों में अब तक सेना की गोलियों से मरने वालों की संख्या 100 तक पहुंच गई है। मौलाना ने मांग की कि यूएनओ इस मामले में तुरंत कार्रवाई करे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बालिकाओं को योग, आत्मरक्षा का प्रशिक्षण:राष्ट्रीय आर्य वीरांगना शिविर में सशक्तिकरण पर जोर
    Next Article
    बदायूं में 7.47 करोड़ की सड़क परियोजना:केंद्रीय राज्यमंत्री और सदर विधायक ने किया शिलान्यास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment