Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में आंधी-बारिश से गिरे पेड़:जलभराव और बिजली आपूर्ति ठप, हाइवे पर आवागमन बाधित

    11 hours ago

    1

    0

    बदायूं में शनिवार रात आई आंधी और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया, वहीं पुलिस लाइन के पास पेड़ गिरने से बिजली लाइनें टूट गईं। इसके चलते पुलिस लाइन और शहर के बड़े हिस्से में रातभर बिजली आपूर्ति ठप रही। पेड़ गिरने के कारण हाइवे पर भी आवागमन ठप हो गया। सूचना मिलने पर देर रात पुलिस ने जेसीबी की सहायता से पेड़ को रास्ते से हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। नगर पालिका द्वारा बारिश से पहले नालों की सफाई के दावों के बावजूद, शहर के आर्य समाज रोड, गांधी ग्राउंड चौराहा, कश्मीरी चौक, जोगीपुरा, ब्राह्मपुर और जवाहरपुरी सहित कई निचले इलाकों में भीषण जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से बाइकें बंद हो गईं और चार पहिया वाहन भी फंस गए, जिन्हें लोग धक्का लगाते दिखे। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके दावे खोखले साबित हुए हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने के संबंध में एसडीओ टाउन सुमित कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हल्की बूंदाबांदी जारी होने के कारण पेट्रोलिंग टीम अभी लाइनों की मरम्मत के लिए नहीं निकल पाई है। पेट्रोलिंग के बाद ही क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत की जाएगी और उसके बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल हो सकेगी। फिलहाल, सुरक्षा कारणों से जिलेभर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ के रसिक अपार्टमेंट में सुरक्षा मानकों की होगी जांच:ADA ने कमेटी गठित की, लिफ्ट में दबने से प्रॉपर्टी डीलर की हुई थी मौत
    Next Article
    दालमंडी में आज चलेगा 13-मकानों पर बुलडोजर, 300 जवान तैनात:VDA ने घोषित किया है अवैध, खाली करने की पीडब्ल्यूडी ने कराई है मुनादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment