Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में चौकीदार की मौत हेड इंजरी से हुई:पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि, पुलिस को छत से गिरने की आशंका, दरवाजा अंदर से बंद था

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं के एक फॉर्म हाउस में चौकीदार सुरेंद्र सिंह (70) का शव लहूलुहान हालत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण हेड इंजरी बताया गया है। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद आशंका जताई है कि चौकीदार की मौत छत से गिरने के कारण हुई होगी। पुलिस को फॉर्म हाउस के भीतर सुरेंद्र सिंह का शव मिला था, जबकि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया था। शव की हालत देखकर पहले हत्या की आशंका जताई जा रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हेड इंजरी की पुष्टि हुई है। पुलिस का मानना है कि जब कमरा अंदर से बंद था, तो ऐसे में हत्या की वारदात संभव नहीं लगती। इसलिए यह संभावना जताई जा रही है कि चौकीदार छत से आंगन में गिर गए होंगे, जिससे उनकी जान चली गई। एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि फिलहाल की जांच में छत से गिरकर मौत का तथ्य सामने आया है। हालांकि, मामले की विस्तृत जांच अभी भी जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में धर्म परिवर्तन-बंधक मजदूरी का मामला:आरोप- पीड़ित के भांजे को आरोपी के परिजनों ने बुलाया, शपथ पत्र दिलाने का प्रयास
    Next Article
    अमेठी में तीन मंडल अध्यक्षों, प्रतिनिधियों की घोषणा:तिलोई, हलियापुर, शुकुल बाजार के लिए नए अध्यक्ष घोषित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment