Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में धर्म परिवर्तन-बंधक मजदूरी का मामला:आरोप- पीड़ित के भांजे को आरोपी के परिजनों ने बुलाया, शपथ पत्र दिलाने का प्रयास

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना क्षेत्र के कुटुलिया सांड़देई गांव में धर्म परिवर्तन और बंधक बनाकर मजदूरी कराने के एक मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मध्य प्रदेश निवासी संतोष शुक्ला उर्फ शेरखान से जुड़े इस प्रकरण में एक आरोपी के जेल जाने के बाद अब मामले को सुलझाने के प्रयास तेज हो गए हैं। आरोप है कि आरोपी पक्ष के परिजनों ने संतोष के भांजे को मध्य प्रदेश से यहां बुलाया और उससे आरोपों को गलत बताने का शपथ पत्र दिलाने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के सागर जिले के पथरिया हाट निवासी संतोष शुक्ला को करीब एक दशक पहले जेठवारा क्षेत्र के सांड़देई गांव निवासी बदरूदजमा अपने साथ ले आया था। यहां उस पर दबाव बनाकर मस्जिद में मौलाना से कलमा पढ़वाया गया और उसका नाम बदलकर शेरखान पुत्र उमर खान रख दिया गया। संतोष का आरोप है कि उससे बंधक बनाकर मजदूरी कराई जाती रही और उसे प्रताड़ित किया गया। किसी तरह मौका पाकर संतोष वहां से भाग निकला और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर बदरूदजमा, नईम, कल्लू, दाउदनगर मस्जिद के मौलाना निजाम सहित 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को बदरूदजमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। देर रात कुछ हिंदू संगठनों के लोग संतोष को थाने से अपनी सुपुर्दगी में ले गए। इसके बाद आरोपी पक्ष के परिजन सक्रिय हो गए। सोमवार रात संतोष के भांजे शुभम को मध्य प्रदेश से बुलाया गया। आरोप है कि उसे एक होटल में ठहराकर आरोपी को बचाने के लिए शपथ पत्र दिलाने का प्रयास किया गया। साथ ही यह कोशिश भी हुई कि संतोष को हिंदू संगठनों के बजाय उसके भांजे की सुपुर्दगी में दे दिया जाए। इसको लेकर काफी देर तक विवाद और खींचतान की स्थिति बनी रही। थानाध्यक्ष विजयकांत सत्यार्थी ने इस संबंध में बताया कि संतोष का भांजा स्वयं आया है, उसे कोई जबरन नहीं लाया गया। उन्होंने कहा कि यदि संतोष अपने भांजे के साथ जाना चाहेगा तो उसे जाने दिया जाएगा। पुलिस फिलहाल पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखाड़े आगे आकर खत्म करें शंकराचार्य विवाद:महंत परशुराम दास बोले-सनातन के हित में यह विवाद का समाप्त होना आवश्यक
    Next Article
    बदायूं में चौकीदार की मौत हेड इंजरी से हुई:पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि, पुलिस को छत से गिरने की आशंका, दरवाजा अंदर से बंद था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment