Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में कार में मिला घी कारोबारी का शव:चेहरे पर पॉलीथिन लपेटी, दूसरा हिस्सा नाइट्रोजन सिलेंडर से जुड़ा, परिजन बोले- हत्या

    11 hours ago

    1

    0

    बदायूं में एक घी कारोबारी का शव उसकी ही रेनॉल्ट ट्राइबर कार में संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस ने जब कार का शीशा तोड़कर अंदर देखा तो पाया कि कारोबारी के पूरे चेहरे पर पॉलीथिन लपेटी हुई थी, जिसका एक छोर कार की पिछली सीट पर रखे नाइट्रोजन सिलेंडर के रेगुलेटर से जुड़ा हुआ था। पुलिस को युवक की जेब से सल्फाज की एक भरी हुई शीशी भी बरामद हुई है। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाल रही है। घटना जिला मुख्यालय से 11 किलोमीटर दूर अलापुर थाना क्षेत्र की है। तस्वीरें देखिए... अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए... अलापुर थाना पुलिस को गुरुवार शाम करीब 7 बजे डायल-112 पर सूचना मिली कि एमएफ हाईवे स्थित नखाशा बाजार के समीप कई घंटों से एक कार संदिग्ध स्थिति में खड़ी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार के अंदर एक युवक बेहोश हालत में पड़ा दिखा। पुलिस ने तुरंत कार का शीशा तोड़ा। अंदर देखा तो युवक के चेहरे से लेकर मुंह तक पॉलीथिन लपेटी हुई थी। पॉलीथिन का दूसरा छोर कार की पिछली सीट पर रखे एक नाइट्रोजन सिलेंडर के नोजल से जुड़ा हुआ था। पुलिस को युवक की पॉकेट से सल्फाज की एक भरी हुई शीशी भी मिली। पुलिस ने चेक किया तो युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मालिक से संपर्क किया। फोन करने पर मृतक के बड़े भाई ने कॉल रिसीव की। पुलिस ने बताया- कार (UP 24 AN 9798) किसकी है, तुरंत यहां आ जाइए। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। मृतक की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्राह्मपुर निवासी अमन साहू (30) पुत्र बाबूराम साहू के रूप में हुई। शव को देखते ही परिजन फूट-फूट कर रोने लगे। युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव ले गए परिजन, पुलिस दोबारा लेकर आई अस्पताल में मौत की पुष्टि के बाद परिजन शव को स्ट्रेचर समेत अपने घर ले गए। हालांकि बाद में पुलिस टीम घर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए दोबारा जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल शव मोर्चरी में रखवाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। देशी घी का कारोबार करता था अमन अमन के बड़े भाई राजीव साहू ने बताया- मैं और अमन शहर के लावेला चौक पर जैन मंदिर के सामने घी की थोक दुकान चलाते थे। गुरुवार दोपहर अमन बिसौली जाने की बात कहकर कार लेकर गया था, पर काफी देर तक नहीं लौटा। शाम करीब 7 बजे अलापुर पुलिस का फोन आया। कार के बारे में पूछने लगे, तुरंत आने को कहा। हम लोग पहुंचे तो कार में मेरा छोटा मृत हालत में पड़ा हुआ था। चेहरे पर पॉलीथिन बंधी थी और पॉकेट में सल्फाज की पैक्ड शीशी थी। राजीव ने दावा किया- मेरे भाई की हत्या की गई है। किसी ने उसे दम घोटकर मारा है, इसके बाद इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए जेब में सल्फाज की शीशी रखी है। वह कभी सुसाइड नहीं कर सकता। 4 साल पहले शादी, डेढ़ साल की मासूम बेटी अनाथ परिजनों ने बताया- अमन की वर्ष 2022 में अंजलि साहू से शादी हुई थी। उसे डेढ़ साल की एक बेटी भी है। जिसका नाम शीघ्रता है। अमन दो भाइयों में छोटा था। अमन की मौत से पत्नी अंजलि का रो-रोकर बुरा हाल है। हत्या की आशंका, फॉरेंसिक जांच जारी अलापुर थाना प्रभारी अजय विष्ट ने बताया- मामले की गहन जांच की जा रही है। कार से सल्फास की डिब्बी बरामद हुई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजन इसे सुनियोजित हत्या बता रहे हैं । पर हत्या है या सुसाइड, ये तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… रामपुर में वकील की हत्या का LIVE VIDEO:क्लर्क ने कमर से लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर 2 गोलियां दागीं, एक खुद को भी लगी रामपुर के जिला पंचायत कार्यालय में 11 फरवरी को हत्या हो गई थी। वकील की कार्यालय के बाबू ने गोली मारकर हत्या की थी। इस पूरी घटना का गुरुवार को लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें वकील फारुख पहले बाबू असगर अली को एक-एक कर तीन थप्पड़ मारते हैं। फिर दोनों के बीच करीब 5 मिनट तक बहस होती है। फिर फारुख जाने लगते हैं और बाबू को कुछ कह देते हैं। इस पर तैश में आकर बाबू असगर अली अपनी कमर से लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर फारुख को ललकारता है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीम के पेड़ से लटका मिला नाबालिग का शव:मोबाइल चोरी के आरोप के बाद गेस्ट हाउस मालिक ने पीटा था
    Next Article
    बोर्ड परीक्षा में स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक रहेंगे तैनात:कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन लिंक करने की तैयारी शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment