Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बोर्ड परीक्षा में स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक रहेंगे तैनात:कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन लिंक करने की तैयारी शुरू

    12 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में 18 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिला प्रशासन और जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। जिले के 151 परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए 151 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है, जो पूरी परीक्षा अवधि के दौरान मौजूद रहेंगे। इसके अतिरिक्त, जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला प्रशासन द्वारा 151 केंद्र व्यवस्थापक और 151 अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भी नियुक्त किए गए हैं। यह व्यवस्था सुनिश्चित करती है कि किसी भी आपात स्थिति में अतिरिक्त व्यवस्थापक परीक्षा संचालन में सहयोग कर सकें, जिससे परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो। सभी नियुक्त अधिकारियों को ड्यूटी संबंधी पत्र जारी कर दिए गए हैं। 18 फरवरी को परीक्षा शुरू होने से पहले, जिला मुख्यालय स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को ऑनलाइन लिंक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसका उद्देश्य परीक्षा शुरू होने से पहले किसी भी तकनीकी समस्या को ठीक करना है।जिलाधिकारी (DM) और जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि परीक्षा ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर तत्काल जिम्मेदारी तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला विद्यानंद निरीक्षक गोंडा डॉक्टर रामचंद्र ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को लेकर के तैयारियां अंतिम चरण में है स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगा दी गई है। केंद्र व्यवस्थापक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की ड्यूटी लगा दी गई है। इसके साथ ही साथ भारी संख्या में कक्ष निरीक्षकों की भी मांग बेसिक शिक्षा विभाग से की गई है उनकी भी सूची आ गई है। एक-एक कक्ष निरीक्षकों की जांच करके उनकी भी ड्यूटी अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर लगाई जा रही है। इसके साथ ही साथ अतिरिक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की व्यवस्था की गई है ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। जिला विद्यानंद निरीक्षक गोंडा डॉक्टर रामचंद्र ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को लेकर के तैयारियां अंतिम चरण में है स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगा दी गई है। केंद्र व्यवस्थापक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की ड्यूटी लगा दी गई है। इसके साथ ही साथ भारी संख्या में कक्ष निरीक्षकों की भी मांग बेसिक शिक्षा विभाग से की गई है उनकी भी सूची आ गई है। एक-एक कक्ष निरीक्षकों की जांच करके उनकी भी ड्यूटी अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर लगाई जा रही है। इसके साथ ही साथ अतिरिक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की व्यवस्था की गई है ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में कार में मिला घी कारोबारी का शव:चेहरे पर पॉलीथिन लपेटी, दूसरा हिस्सा नाइट्रोजन सिलेंडर से जुड़ा, परिजन बोले- हत्या
    Next Article
    प्रयागराज संगम तट पर लोक संस्कृति का समागम:'चलो मन गंगा-यमुना तीर' में अवधी नृत्य, कथक और गायन ने बांधा समां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment