Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नीम के पेड़ से लटका मिला नाबालिग का शव:मोबाइल चोरी के आरोप के बाद गेस्ट हाउस मालिक ने पीटा था

    9 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला है। मृतक की पहचान केवटरा निवासी 15 वर्षीय रामायण पुत्र जुगल किशोर के रूप में हुई है। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह घटना अमौली कस्बा से लगे बरमपुर गांव के समीप खेत के जंगल में हुई। आज सुबह किसान अपने खेत गए थे, तभी उन्होंने नीम के पेड़ से एक अज्ञात युवक का शव लटका देखा। उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पीआरवी 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचित किया। मृतक की मां कमला देवी और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के अनुसार, रामायण अमौली कस्बे के नंदिनी गेस्ट हाउस में वेटर का काम करता था। 9 फरवरी को गेस्ट हाउस मालिक ने उस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर डांटा था। इसके बाद रामायण उसी रात डर के मारे गेस्ट हाउस से फरार हो गया था। जब रामायण घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी तलाश की। कोई जानकारी न मिलने पर उन्होंने नजदीकी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूचना मिलने पर चांदपुर थाने की पुलिस और जाफरगंज क्षेत्राधिकारी ब्रजमोहन राय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी ब्रजमोहन राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिला चिकित्सालय मऊ को मिला ‘कायाकल्प अवॉर्ड’:उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चिकित्सक और कर्मचारी सम्मानित
    Next Article
    बदायूं में कार में मिला घी कारोबारी का शव:चेहरे पर पॉलीथिन लपेटी, दूसरा हिस्सा नाइट्रोजन सिलेंडर से जुड़ा, परिजन बोले- हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment