Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में कांवड़ कंट्रोल रूम खुला:एसपी सिटी ने किया उद्घाटन, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर बांटे फल

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं में सावन के पहले सोमवार से पूर्व कांवड़ यात्रा ने गति पकड़ ली है। हजारों शिवभक्तों की आवाजाही के बीच बदायूं पुलिस भी सक्रिय दिखी। रविवार देर रात शहर के लालपुल स्थित कांवड़ यात्रा कंट्रोल रूम एवं पुलिस सहायता केंद्र का अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक कुमार सिंह ने उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान, एएसपी अभिषेक कुमार सिंह ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को कांवड़ियों के साथ संवेदनशील, विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए। सहायता केंद्र पर श्रद्धालुओं के लिए बैठने की व्यवस्था, पंखे, स्वच्छ पेयजल, प्राथमिक इलाज और मेडिकल सहायता सहित अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। उद्घाटन के पश्चात, पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से सुरक्षित यात्रा की अपील करते हुए यातायात नियमों और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। अपर पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी श्रद्धालु को यात्रा के दौरान सहायता की आवश्यकता होने पर वे निकटतम पुलिस सहायता केंद्र या डायल-112 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात और सहायता व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पांडेय, कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने बताया कि कांवड़ यात्रा की पूरी अवधि में कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में भक्तों की भीड़:शिवबाबा धाम में जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा परिसर
    Next Article
    सुगम दर्शन के नाम पर ठगी करने वाले 8 गिरफ्तार:सावन महीने में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से कर रहे थे ठगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment