Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुगम दर्शन के नाम पर ठगी करने वाले 8 गिरफ्तार:सावन महीने में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से कर रहे थे ठगी

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी की दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने थानाक्षेत्र से श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी करने वालों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार 8 व्यक्तियों का पुलिस बीएनएस की धारा 170/126 और 136 में चालान कर दिया। यात्रियों से कर रहे थे अभद्रता थाना प्रभारी दशाश्वमेध ने बताया - लगातार सूचना मिल रही थी कि श्री काशी विश्वनाथ धाम, गंगा घाट और अन्य मंदिरों के पास सुगम दर्शन के नाम पर यात्रियों और दर्शनार्थियों से गलत व्यवहार किया जा रहा। साथ ही उनसे पैसा भी लिया जा रहा है। इस पर पुलिस टीम लगाकर ऐसा करने वालों को चिह्नित किया और दबिश दी। ऐसा करने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 8 को किया गया गिरफ्तार संबंधित धाराओं में भेजा जेल पुलिस ने इन सभी को बीएनएस की धारा 170, 126 और 135 में जेल भेज दिया है। सभी का शांति भंग में चालान किया गया है। एसीपी दशाश्वमेध ने अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया - सावन माह में असामाजिक तत्वों और ऐसे ठगों पर विशेष निगरानी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में कांवड़ कंट्रोल रूम खुला:एसपी सिटी ने किया उद्घाटन, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर बांटे फल
    Next Article
    IIT-BHU में नौकरी के नाम पर 20.50 लाख की ठगी:रजिस्ट्रार के फेक मुहर और साइन से दिया ज्वाइनिंग लेटर, लैब अटेंडेंट पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment