Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया:एक बच्ची मृत पैदा हुई, तीन को SNCU में शिफ्ट किया

    3 hours ago

    1

    0

    बदायूं में शहर के एक निजी अस्पताल में मंगलवार देर शाम लगभग 7.30 बजे एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें तीन बेटियां और एक बेटा है। हालांकि, जन्म के समय एक बच्ची मृत थी। बाकी तीन नवजातों को बेहतर इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक तीनों की हालत फिलहाल सामान्य है और उनके बचने की उम्मीद है। मूसाझाग थाना क्षेत्र के करौलिया गांव निवासी रामबाबू पेशे से राजमिस्त्री हैं। उनकी शादी करीब तीन साल पहले एकता से हुई थी। मंगलवार को एकता को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उसे शहर के सुधीर नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। यहां गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. लतिका फोगाट ने अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि गर्भ में चार बच्चे हैं। इनमें एक की गर्भ में ही मौत हो चुकी थी। महिला की हालत को देखते हुए डॉक्टर ने ऑपरेशन का निर्णय लिया। देर शाम करीब 7:30 बजे ऑपरेशन से चारों बच्चों का जन्म हुआ। इनमें एक बच्ची मृत पैदा हुई, जबकि दो बेटियों और एक बेटे को जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती कराया गया। डॉ. लतिका फोगाट ने बताया कि महिला सात महीने की गर्भवती थी। तीनों नवजात फिलहाल स्वस्थ हैं। उनकी देखभाल की जा रही है। उम्मीद है कि तीनों सुरक्षित रहेंगे। पहले भी हो चुका था मिसकैरेज एकता की बुआ लक्ष्मी ने बताया कि इससे पहले भी गर्भावस्था के दौरान एकता का मिसकैरेज हो गया था। उस समय भी उसे बेटी हुई थी। अब दूसरी बार गर्भावस्था में चार बच्चों का जन्म हुआ है, हालांकि एक बच्ची को बचाया नहीं जा सका।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में दिवाली से पहले बढ़ा प्रदूषण, 195 पहुंचा AQI:स्मॉग की चादर में लिपटा शहर, रात को बढ़ने लगी ठंड
    Next Article
    झांसी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रैगिंग:जूनियर छात्रों का आरोप- सीनियर आधी रात को जगाकर प्रताड़ित करते, मुर्गा बनाते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment