Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में दिवाली से पहले बढ़ा प्रदूषण, 195 पहुंचा AQI:स्मॉग की चादर में लिपटा शहर, रात को बढ़ने लगी ठंड

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में दिवाली से पहले वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। शहर की आबोहवा खराब होने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। बुधवार को प्रयागराज का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 195 दर्ज किया गया, जो खराब (Poor) श्रेणी में आता है। आसमान में स्मॉग साफ नजर आने लगा है। शाम होते ही धुंध छाने लगती है और पूरा शहर धुएं की चादर में लिपटा दिखाई देता है। शहर में दिन के समय तेज धूप निकलने से मौसम सामान्य बना हुआ है, जबकि रात और सुबह के समय धुंध और हल्के कोहरे का असर दिखाई दे रहा है। तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदूषण बढ़ने के कारण दिन में भी वातावरण में धुंध बनी रहती है। इससे खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 195 पहुंचा AQI, PM-10 का स्तर 196 प्रयागराज में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 195 दर्ज किया गया। इसमें PM-2.5 का स्तर 28 और PM-10 का स्तर 196 रहा। AQI का 195 तक पहुंचना हवा की खराब होती गुणवत्ता का संकेत है। दिवाली से पहले प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बच्चों और सांस के मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा समेत सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। खराब वायु गुणवत्ता के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। बाहर जाते समय मास्क का इस्तेमाल करें और सुबह-शाम खुले में व्यायाम करने से परहेज करें। अगले एक सप्ताह तक ऐसा ही रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। दिन में धूप निकलने के साथ रात और सुबह के समय धुंध का असर बना रह सकता है। वहीं, अगले सप्ताह से ठंड बढ़ने और तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    त्योहार पर रानी कमलापति-गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी:दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा; बस्ती स्टेशन पर ठहराव, 18 कोच होंगे
    Next Article
    बदायूं में महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया:एक बच्ची मृत पैदा हुई, तीन को SNCU में शिफ्ट किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment