Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में ऑटो और ई-रिक्शा की टक्कर, VIDEO:हादसे में बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद रिक्शा पलटा

    5 hours ago

    1

    0

    बदायूं में एक सड़क हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत का पूरा घटनाक्रम कैद हो गया। पहले इसे अज्ञात वाहन की टक्कर माना जा रहा था, लेकिन वीडियो से साफ हुआ कि हादसा ऑटो और विपरीत दिशा से आ रहे ई-रिक्शा की टक्कर से हुआ था। जानकारी के अनुसार, बिल्सी थाना क्षेत्र के रमनगला गांव निवासी 62 वर्षीय रामप्रसाद पुत्र मटरू लाल अपने साले की मौत के बाद ससुराल ककराला गए थे। वे परंपरा के अनुसार मिठाई आदि की मटकी देकर एक ऑटो से बदायूं की ओर लौट रहे थे। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में इस्लामिया इंटर कॉलेज के पास सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा से ऑटो की टक्कर हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि टक्कर लगते ही ऑटो असंतुलित होकर पलट गया और उसमें सवार रामप्रसाद नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है और संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी, मारपीट का आरोप:एसपी से शिकायत, पुलिस ने कहा- दोनों पक्षों में जमीन विवाद
    Next Article
    हमीरपुर में दहेज के लिए महिला को जलाया:चार लाख और सोने की चेन की मांग, अधिकारियों की दखल पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment