Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी, मारपीट का आरोप:एसपी से शिकायत, पुलिस ने कहा- दोनों पक्षों में जमीन विवाद

    6 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर जनपद में एक अधिवक्ता ने कुछ ग्रामीणों पर घर में घुसकर मारपीट करने, तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। यह घटना चौरा खास थाना क्षेत्र के बड़हराव गांव में 15 फरवरी 2026की शाम को हुई बताई जा रही है। अधिवक्ता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। चौरा खास थाना क्षेत्र के साकिन बड़हराव निवासी अधिवक्ता शेषनाथ शाही पुत्र रामेश्वर शाही ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 15 फरवरी 2026 की शाम लगभग 5बजे गांव के पंकज राय, मकसूदन राय,अरन शाही,शशिशेखर,आदित्य,दीपक, प्रशांत,मनोज,संजय, कमरूद्दीन सहित अन्य लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि ये सभी लाठी-डंडा, धारदार हथियार और देशी कट्टा लेकर आए थे। प्रार्थना पत्र के अनुसार, आरोपियों ने अधिवक्ता और उनके विकलांग पिता को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला किया। अधिवक्ता ने किसी तरह घर में घुसकर अपनी जान बचाई। हालांकि, उनके पिता को बिस्तर से गिराकर मारपीट की गई। दरवाजे पर खड़ी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई और झोपड़ी में आग लगाने का प्रयास किया गया। पीड़ित अधिवक्ता का कहना है कि गांव वालों के हस्तक्षेप से एक बड़ी अनहोनी टल गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी एक मुकदमे की पैरवी छोड़ने का दबाव बना रहे थे और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। अधिवक्ता ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने तथा आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि थाना अध्यक्ष चौरा खास इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जिसके बाद मुख्यालय पर बारसंघ के लोगो ने SP कार्यालय में शिकायत दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष चौरा खास दिनेश साहनी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद है। यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है और अधिवक्ता की तरफ से स्थगनादेश लिया गया है।थानाध्यक्ष के अनुसार, अधिवक्ता ने स्वयं ही झोपड़ी और टाट रखा था,इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई है।उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बिजली कर्मियों ने पुलिस मुर्दाबाद के लगाए नारे:विकासनगर थाने पहुंचे, बोले अपराधियों को संरक्षण क्यों? गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं
    Next Article
    बदायूं में ऑटो और ई-रिक्शा की टक्कर, VIDEO:हादसे में बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद रिक्शा पलटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment